अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल टी-20 विश्वकप का आयोजन होने वाला है। इसके लिए पहले से ही दुनिया की टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बार 20 टीमों के बीच ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। अगर बात करें भारत की तो वो वनडे फॉर्मेट की बुरी यादों को भुलाकर एक बार फिर से पूरे दमखम के साथ टी-20 विश्वकप 2024 में अपनी मौजूदगी को दर्ज कराना चाहेगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित होने वाले हैं।
फिलैंडर ने कही ये बड़ी बात
वर्नोन फिलैंडर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बुमहार इस वक्त सबसे बढ़िया गेंदबाज हैं। उनके पास जबरदस्त कौशल है और उन्होंने इतने सालों में गेंदबाजी के हुनर को बखूबी सीख लिया है। ये ही कारण है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इस प्रकार की सफलता मिल रही है। पहले बुमराह हर समय विकेट लेने वाली गेंद फेंकना चाहते थे जिससे वे महंगे साबित हो रहे थे। लेकिन अब उनके प्रदर्शन में निरंतरता है। वह ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट में भी कमतर नहीं आंका जा सकता है। वह नयी गेंद से स्विंग कराते हैं और बल्लेबाज को आगे बढ़कर खेलने के लिए मजबूर करते हैं। उनके यार्कर काफी धारधार होते हैं। टी-20 में कुछ ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि वो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कामयाब गेंदबाज साबित होंगे।
एमडी. शमी की भी की तारीफ
इसके बाद फिलैंडर ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह (शमी) गेंद को बखूबी स्विंग करते हैं। मैं वर्तमान समय में भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजों से काफी प्रभावित हूं। बुमराह के अलाव मोहम्मद शमी भी हैं। जो कि सीम का अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। अफ्रीका में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है। लेकिन भारत की सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने जिस तरह यहां गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है। विदेशी सरजमीं पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों का टीम में होना भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।
ये भी पढ़ें: बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







