Thursday, February 12

इस वक्त भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। फिलहाल अभी दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस दौरे के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि टी-20 विश्वकप से पहले ये भारतीय टीम के लिए शार्ट फॉर्मेट की आखिरी सीरीज होगी। अगर बात करें इस सीरीज के वेन्यू की तो बता दें इसका पहला मैच मोहाली, दूसरा इंदौर और तीसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। अब इसके बाद इंदौर में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस बेहद खुश हो जाएंगे।

इंदौर में फैंस को कम पैसे में मिलेगा क्रिकेट का मजा

भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के मैदान पर खेला जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान स्टेडियम के निचले ईस्ट स्टैंड के लिए फैंस को 743 रुपये खर्च करने पड़ेगे। बता दें ये इस मैदान का सबसे सस्ता टिकट होगा। इसके अलावा इस मैच का सबसे महंगा टिकट 5,497 रुपये का होगा और पहली मंजिल स्थित साउथ पवेलियन की सीट के लिए होगा। इसकी जानकारी मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) के एक अधिकारी ने दी।

IND vs AFG तीन मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल

  1. 11 जनवरी 2024, मोहाली
  2. 14 जनवरी 2024, इंदौर
  3. 17 जनवरी 2024, बेंगलुरु

क्या कहते हैं आंकड़े

क्रिकेट इतिहास में अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान कुल 4 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा। दूसरी तरफ अब तक दोनों देशों के बीच कुल 4 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान तीन मैच में भारत ने जीत दर्ज की जबकि एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ। भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले गए इंटरनेशनल मैच के आंकड़े ये बताते है कि अब तक उसने एक बार भी भारत के खिलाफ मैच में जीत दर्ज नहीं की है। हाल में ही भारत-आफगानिस्तान के बीच आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 के दौरान एक मुकाबला खेला गया था।

ये भी पढ़ें: जिम जाओ और वेट उठाओ, डेविड वार्नर ने इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को दिया फिटनेस मंत्रा

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version