भारत के उभरते हुए स्टार तिलक वर्मा हैं और वो अब 23 साल के हो गए हैं। पिछले कुछ समय से वो भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में शानदार पारी खेली थी, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उनका राइज लगातार हो रहा है और वो अपने टैलेंट को बखूबी निभा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि तिलक वर्मा की नेटवर्थ कितनी है।

तिलक वर्मा को बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मिलते हैं 1 करोड़ रुपये

Tilak Varma Networth Endorsement And Career Achievement
Tilak Varma Networth Endorsement And Career Achievement

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हैं। जिससे उन्हें सालाना एक करोड़ रुपये मिलते हैं। वो फिलहाल ग्रेड सी में हैं और अगर ऐसे ही उनका प्रदर्शन और शानदार रहा तो उनका प्रमोशन भी हो सकता है। इसके अलावा वो इस समय दो फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं। भले ही वनडे में वो रेगुलरली फीचर नहीं करते हैं लेकिन टी20 में उनकी जगह बिल्कुल पक्की है।

हालांकि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते उन्हें अब टीम में मौका दिया जा सकता है। क्योंकि, मध्यक्रम में वो एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं और गेंदबाजी से कुछ ओवर भी फेंक सकते हैं। जो कि कोच गंभीर को काफी पसंद है कि ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज गेंदबाजी कर सकें। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है। वनडे में उन्हें एक मैच खेलने पर 6 लाख मैच फीस मिलती है जबकि टी20 मैच खेलने के 3 लाख मिलते हैं।

आईपीएल में मुंबई ने किया था 8 करोड़ में रिटेन

जब से आईपीएल आया है तब से खिलाड़ियों को अब सिर्फ बीसीसीआई के ऊपर ही निर्भर नहीं रहना पड़ता है। अब आईपीएल से भी उन्हें काफी फायदा होता है। तिलक को मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में 1.7 करोड़ में खरीदा था। उसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए एमआई ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अगले सीजन उन्हें और ज्यादा हाई प्राइस में रिटेन किया जा सकता है।

बूस्ट और eBikeGo जैसी कंपनियों का करते हैं एंडोर्समेंट

तिलक वर्मा भारत के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। वो काफी लोगों के रोल मॉडल भी हैं, जिसके चलते वो कई कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। वो eBikeGo और बूस्ट जैसी एनर्जी ड्रिंक का प्रचार करते हैं, जिसके लिए वो अच्छी खासी कमाई करते हैं।

तिलक वर्मा की नेटवर्थ

तिलक वर्मा की नेटवर्थ की बात की जाए, तो वो सोशल मीडिया, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। उनकी नेटवर्थ के बारे में तो आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मीडिया खबरों की मानें, तो उनकी कुल नेटवर्थ 5 से 8 करोड़ के बीच है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version