Saturday, June 20

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है और अब वो घर वापसी करेंगे। घर वापस लौटने के बाद अगला असाइनमेंट भारतीय टीम का इंतजार कर रहा है। इस बार साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आ रही है, जिसमें तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी।

साल 2019 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि अफ्रीका और इंडिया के दरमियान तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज में कब और कहाँ-कहाँ मुकाबले खेले जाने हैं।

14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का होगा आगाज

South Africa Tou rOf India 2025: Full Schedule
South Africa Tou rOf India 2025: Full Schedule

इंडिया और साउथ अफ्रीका इस दौरे में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाने हैं। साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 14 नवंबर को टेस्ट सीरीज के साथ होगी। भारत और अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। यह टेस्ट 14-18 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद अगला टेस्ट मैच 22-26 नवंबर के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

14-18 नवंबर: ईडन गार्डन, कोलकाता

22-26 नवंबर: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

30 नवंबर से वनडे सीरीज की होगी शुरुआत

वहीं टेस्ट सीरीज के बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच 3 ओडीआई मैच होने हैं। जिसकी शुरुआत 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इसके बाद कारवां रायपुर बढ़ेगा जहाँ 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

30 नवंबर: जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची

3 दिसंबर: शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर

6 दिसंबर: एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

9 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

इस सीरीज के बाद टी20 मैचों की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। अगला मैच 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना में होगा और सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

9 दिसंबर: बाराबाती स्टेडियम, कटक

11 दिसंबर: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

14 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

17 दिसंबर: अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना, लखनऊ

19 दिसंबर: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version