Monday, March 16

Top 10 Highest-Paid Cricketers in PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 इस बार खिलाड़ियों की भारी फीस को लेकर सुर्खियों में है। आईपीएल की तर्ज पर PSL ने भी विदेशी और घरेलू सितारों को आकर्षित करने के लिए उनकी फीस में जबरदस्त इजाफा किया है। खास बात यह है कि PSL 2025 का आयोजन ठीक उसी वक्त हो रहा है, जब इंडियन प्रीमियर लीग भी चल रही है। ऐसे में दर्शकों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

इस साल PSL 8 अप्रैल से शुरू हुआ है और इसका फाइनल 19 मई को खेला जाएगा, जबकि आईपीएल 2025 की शुरुआत 23 मार्च को हुई थी और इसका समापन 25 मई को होगा। इस बार पाकिस्तान सुपर लीग ने प्लैटिनम कैटेगरी के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा तक की रकम दी है, जो भारतीय मुद्रा में 1.8 करोड़ से 2.57 करोड़ रुपये तक जाती है।

आइए जानते हैं PSL 2025 में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिसमें विदेशी सितारों के साथ पाकिस्तानी दिग्गजों का भी बोलबाला है।

ये हैं PSL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

10. शादाब खान (इस्लामाबाद यूनाइटेड) – 1.88 करोड़ रुपये

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान PSL 2025 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। उन्हें प्लैटिनम कैटेगरी में शामिल किया गया है और उनकी फीस 2 करोड़ भारतीय रुपये से भी ज्यादा है। शादाब को इस सीजन $220,000 यानी लगभग 1.88 करोड़ भारतीय रुपये (6.17 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) की मोटी रकम दी गई है।

9. मैथ्यू शॉर्ट (इस्लामाबाद यूनाइटेड) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट PSL 2025 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेल रहे हैं। उन्हें भी $220,000 यानी 1.88 करोड़ भारतीय रुपये की फीस मिली है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने के बावजूद उन्हें आईपीएल में ज्यादा पहचान नहीं मिली थी, लेकिन PSL में वह एक अहम विदेशी खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं।

8. मोहम्मद रिजवान (मुल्तान सुल्तान्स) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

पाकिस्तान के भरोसेमंद बल्लेबाज़ और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को मुल्तान सुल्तान्स ने इस बार भी बनाए रखा है। उन्हें भी $220,000 यानी 1.88 करोड़ भारतीय रुपये की फीस दी गई है, जो दिखाता है कि उनकी उपयोगिता कितनी ज्यादा है।

7. नसीम शाह (इस्लामाबाद यूनाइटेड) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

तेज गेंदबाज नसीम शाह इस बार इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा हैं। PSL में उन्हें भी प्लैटिनम कैटेगरी में जगह दी गई है और इतनी ही फीस दी गई है जितनी शादाब खान को मिली है। PSL में उनकी गेंदबाजी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

6. साइम अयूब (पेशावर ज़ाल्मी) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

युवा बल्लेबाज साइम अयूब ने हाल के वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। PSL 2025 में उन्हें भी $220,000 की फीस के साथ टॉप खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। पेशावर ज़ाल्मी ने उन पर बड़ा दांव खेला है।

5. शाहीन शाह अफरीदी (लाहौर कलंदर्स) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। PSL में वह लाहौर कलंदर्स की कप्तानी कर रहे हैं और उन्हें भी प्लैटिनम कैटेगरी में 1.88 करोड़ भारतीय रुपये मिले हैं।

4. फखर ज़मान (लाहौर कलंदर्स) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

लाहौर कलंदर्स के विस्फोटक ओपनर फखर ज़मान को भी PSL 2025 में मोटी रकम दी गई है। $220,000 की फीस उन्हें लीग के टॉप ब्रैकेट में रखती है और वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो रहे हैं।

3. बाबर आज़म (पेशावर ज़ाल्मी) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आज़म इस बार पेशावर ज़ाल्मी के लिए मैदान में उतर रहे हैं। उन्हें भी $220,000 की फीस मिली है। बाबर की बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें PSL में हमेशा एक बड़ा नाम बनाए रखा है।

2. डेरिल मिचेल (लाहौर कलंदर्स) – 1 करोड़ 88 लाख रुपये

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिचेल PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्हें $220,000 यानी 1.88 करोड़ भारतीय रुपये की फीस दी गई है, लेकिन वह डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

1. डेविड वॉर्नर (कराची किंग्स) – 2 करोड़ 57 लाख रुपये

इस बार की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर, जिन्होंने कराची किंग्स से $300,000 यानी 2.57 करोड़ भारतीय रुपये की डील साइन की है। यदि पाकिस्तानी मुद्रा में देखा जाए तो, वॉर्नर को 8.42 करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि, वॉर्नर IPL 2025 के लिए अनसोल्ड रहे थे और इसलिए उन्होंने PSL को चुना। इस कदम से PSL की मार्केट वैल्यू में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

नोट: $220,000 की भारतीय मुद्रा (INR) में कीमत लगभग 1.88 करोड़ रुपये और पाकिस्तानी (PKR) मुद्रा में कीमत 6.17 करोड़ रुपये है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version