Wednesday, March 11

क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी और कॉम्पिटिटिव राइवलरी में से एक एशेज है। इस खेल की शुरुआत ही इन्हीं दोनों टीमों के मैच से हुई थी और इसके बाद से यह प्रतिद्वंदिता जारी है। इस सीरीज पर पूरी दुनिया की नजर रहती है और जो भी इसमें अच्छा प्रदर्शन करता है, उसका अलग ही नाम बन जाता है।

बल्लेबाजी में कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम को लंबे समय तक बागडोर संभाली है। तो चलिए जानते हैं कि एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं।

एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

5. स्टीव वॉ (Steve Waugh) – 3173 रन 

Steve Waugh
Steve Waugh

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान और लेजेंडरी बल्लेबाज स्टीव वॉ ने अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा स्थापित किया था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने कई बार अपनी टीम को मैच जिताने में मदद की है। वो जितने शानदार कप्तान थे, उतने ही बेहतरीन बल्लेबाज भी थे।

स्टीव वॉ ने एशेज में 45 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 72 पारियों में 58.75 की औसत से 3173 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 177 रन है।

4. एलन बॉर्डर (Allan Border) – 3222 रन

Allan Border
Allan Border

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक एलन बॉर्डर ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लिश टीम को हमेशा परेशान किया है। वो मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए डटकर खड़े होते थे और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को दुनिया की बेस्ट टीम बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय बॉर्डर को ही जाता है। उन्होंने न सिर्फ बाइलेट्रल सीरीज जीतना सिखाया बल्कि वर्ल्ड इवेंट्स में भी बादशाहत बनाने में मदद की।

एलन बॉर्डर ने एशेज के 42 मैचों की 73 पारियों में 7 शतक और 19 अर्धशतक के साथ 3222 बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन है।

3. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) – 3417 रन 

Steve Smith
Steve Smith

मॉडर्न डे के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ का बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। वो इस दौर के टेस्ट के सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैं और कोई भी उनके आसपास नजर नहीं आता। उन्होंने अपनी टीम को ऐसे ऐसे मैच जिताए हैं जिसकी कल्पना करना मुश्किल है।

लॉर्ड्स में दोहरा शतक लगाना हो या फिर मेलबर्न में ताबड़तोड़ डबल सेंचुरी, या फिर सैंडपेपर गेट के रिटर्न के बाद एजबेस्टन की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम को जिताना हो, इस दिग्गज खिलाड़ी ने हर टेस्ट पास किया है।

स्टीव स्मिथ ने एशेज में 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 66 पारियों में 56.01 की औसत से 3417 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम 12 शतक और 13 अर्धशतक हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 239 रन है।

2. जैक हॉब्स (Jack Hobbs) – 3636 रन 

Jack Hobbs
Jack Hobbs

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जैक हॉब्स ने कई सालों तक इंग्लैंड की बल्लेबाजी को संभालकर रखा था। ऐसे समय में जब इंग्लिश टीम के पास बड़े बल्लेबाजों की कमी थी, तब वो डटकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का सामना करते थे और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते थे।

हॉब्स ने एशेज में 41 टेस्ट मैचों की 71 पारियों में 12 शतक और 15 अर्धशतक के साथ 3636 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 187 रन था।

1. डॉन ब्रेडमैन (Don Bradman) – 5028 रन 

Don Bradman
Don Bradman

डॉन ब्रेडमैन ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं, बल्कि इस खेल के सबसे महान बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में बल्कि इंग्लैंड में भी बहुत रन बनाए थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनको रोकने के लिए इंग्लैंड ने बॉडीलाइन का प्रयोग किया था ताकि उन्हें रोका जा सके।

डॉन ब्रेडमैन ने एशेज में खेले 37 मैचों की 63 पारियों में 89.78 की औसत से 5028 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 334 रन था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version