Wednesday, March 11

बिहार के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को काफ़ी प्रभावित किया है। इतनी कम उम्र में वह जिस प्रकार से खेल रहे हैं, उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। वह लगातार शतक के ऊपर शतक जड़ रहे हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के दम पर लोग उनके फ़ैन बन गए हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले मैच में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे। हालाँकि, इस मैच में वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। तो चलिए जानते हैं कि इतने अहम मैच में वह अपनी टीम का हिस्सा क्यों नहीं थे।

वैभव सूर्यवंशी ने मिस किया मणिपुर के खिलाफ मैच

Vaibhav Suryavanshi Miss Vijay Hazare Trophy Know The Reason
Vaibhav Suryavanshi Miss Vijay Hazare Trophy Know The Reason

आपको बता दें कि विजय हज़ारे ट्रॉफी में आज दूसरा राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सभी टीमें आज अपना मैच खेल रही हैं। बिहार की टीम भी पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरा मैच खेल रही है। उनका सामना मणिपुर से था। इस टूर्नामेंट में हर मैच काफ़ी अहम होता है। ऐसे में बिहार की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी का इस मुकाबले में नहीं खेलना टीम के लिए काफ़ी बड़ा झटका था।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड लेने के चलते नहीं खेल पाए मैच

वैभव मणिपुर के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में इसलिए नहीं खेल रहे थे क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। जो भी बच्चे पूरे साल में कुछ उत्कृष्ट कार्य करते हैं, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया जाता है। यह प्रथा काफ़ी सालों से चलती आ रही है।

वैभव को भी उनके क्रिकेट में किए गए शानदार प्रदर्शन की वजह से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सम्मान से नवाज़ा है। उन्हें आज यह अवार्ड मिलना था, जिसके लिए उन्हें सुबह 7 बजे दिल्ली पहुँचना था। इसलिए वह आज का मैच नहीं खेल पाए थे। वह उस सेरेमनी में समय से पहुँचे और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए वैभव होंगे रवाना, नहीं खेलेंगे विजय हज़ारे ट्रॉफी

वैभव ने 14 साल की उम्र में ही बहुत से अनोखे कारनामे कर डाले हैं। वह इतनी छोटी उम्र में ही टी20 क्रिकेट में 3 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में भी शतक लगाया था। लेकिन आईपीएल में लगाया गया उनका शतक काफ़ी यादगार था। वह अब आगे भी विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेलते हुए नहीं दिखेंगे, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए स्क्वाड के साथ ज़िम्बाब्वे रवाना होना है।

पहले मैच में भी की थी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी

वैभव ने पिछले मैच में भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 190 रन ठोक डाले थे। उनके साथ-साथ कप्तान शकिबुल गनी ने भी मात्र 32 गेंदों में शतक लगाया था, जिसके चलते बिहार ने 574 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version