IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम इस समय पहले अनऑफिशियल टेस्ट में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम ने अपनी पहली पारी में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंडिया अंडर-19 टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है। इस पारी में उनकी तरफ से ओपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। इस मैच में उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 78 गेंदों पर ही अपना शतक लगाकर क्रिकेट जगत में फिर से तहलका मचा दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाया तूफानी शतक :-

इस समय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। क्यूंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। वहीं अब वनडे मैचों की सीरीज के बाद उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मैट टेस्ट में भी अपना झंडा गाड़ दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के विरुद्ध पहले अनाधिकारिक टेस्ट में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टी20 स्टाइल में शतक लगा दिया है। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने केवल 78 गेंदों का सामना करके शतक पूरा किया है।

इसके अलावा इस युवा भारतीय बल्लेबाज के पास अपनी इस पारी को और भी बड़ा करने का मौका था। लेकिन इसके बाद वह 113 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी यह पारी केवल 86 गेंद पर आई है। इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके व 8 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 131.39 की रही है। इसके अलावा उन्होंने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की शानदार पार्टनरशिप भी की। इसके बाद उनको हेडन शिलर ने लीग यंग के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया।
इंडिया अंडर-19 ने बनाई मैच में बढ़त :-

इंडिया अंडर-19 टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बेहतरीन शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेलते हुए पहले अनाधिकारिक टेस्ट में बढ़त भी हासिल कर ली है। क्यूंकि दिन का खेल समाप्त होने पर इंडिया अंडर-19 टीम ने 46 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। इस समय वेदांत त्रिवेदी 96 रन और अभिज्ञान कुंडु 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







