Wednesday, February 11

Virat Kohli ने IND vs BAN 2nd Test में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए।

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच (IND vs BAN 2nd Test) में विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाबले से पहले उन्हें इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए मात्र 35 रनों की आवश्यकता थी।

बारिश से बाधित हुए इस मुकाबले के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारत ने जीत हासिल करने के उद्देश्य से काफी तेज शुरूआत की और मात्र 26 ओवरों में 4 विकेट खोकर 219 रन बना लिए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर शानदार शुरूआत दिलाई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने विराट कोहली

Virat Kohli IND vs BAN 2ND Test
Virat Kohli (IND vs BAN 2ND Test)

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा, सिर्फ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग ने यह उपलब्धि हासिल की है।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन पूरे करने के मामले में Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

Virat Kohli Completed 27000 Runs in International Cricket
Virat Kohli Completed 27000 Runs in International Cricket

बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 35 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का 17 सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहाँ एक ओर कोहली ने 594 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, तो वहीं दूसरी ओर सचिन ने साल 2007 में 623 पारियों में 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।

कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज (पारियों के मामले में) 27000 रन पूरे करने के मामले में पहले स्थान पर पहुंचने के चलते, श्रीलंका के कुमार संगकारा 648 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 650 पारियों के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

कानपुर में खेले जा रहे भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच के बारे में अधिक बात करें, तो भारत ने अपनी पहली पारी में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर ये उपलब्धियां हासिल करके इतिहास रच दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

खिलाड़ी अवधि मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100 50
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1989-2013 664 782 34357 248* 48.52 67.58* 100 164
कुमार संगकारा (एशिया/आईसीसी/श्रीलंका) 2000-2015 594 666 28016 319 46.77 66.56 63 153
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी) 1995-2012 560 668 27483 257 45.95 68.48 71 146
विराट कोहली (भारत) 2008-2024 534 594 27000 254* 53.25 79.61 80 140
महेला जयवर्धने (एशिया/श्रीलंका) 1997-2015 652 725 25957 374 39.15 64.73 54 136
जैक्स कैलिस (अफ्रीका/आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) 1995-2014 519 617 25534 224 49.1 56.3 62 149
राहुल द्रविड़ (एशिया/आईसीसी/भारत) 1996-2012 509 605 24208 270 45.41 51.98 48 146
ब्रायन लारा (आईसीसी/वेस्टइंडीज) 1990-2007 430 521 22358 400* 46.28 68.08 53 111
सनथ जयसूर्या (एशिया/श्रीलंका) 1989-2011 586 651 21032 340 34.14 81.17 42 103
शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) 1994-2015 454 553 20988 203* 45.72 52.27 41 125

(नोट: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े भारत की पहली पारी में 26 ओवरों तक का खेल समाप्त होने तक के हैं।)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version