इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल में ही टी20 विश्वकप 2024 के लिए वार्म अप मैच के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बता दें इस टूर्नामेंट से पहले 27 मई से 1 मई तक अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जाएंगे। विश्वकप से पहले कुल 16 मैच दुनिया की टीमों के बीच खेले जाएंगे। इस दौरान आखिरी वार्म अप मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ये मुकबाल 1 जून को होना है। बता दें कि इससे पहले भारत-बांग्लादेश मुकाबले के वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ था। हांलाकि अब आईसीसी ने इसके बारे में बता दिया है।
यहां पर भारत खेलेगा अपना वार्म अप मैच
भारतीय टीम कुल मिलाकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले सिर्फ एक वार्म अप मुकाबला खेलने वाली है। बता दें कि ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेटे स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस मैदान का पहला मैच भी होने जा रहा है। इस स्टेडियम को हाल में लॉन्च किया गया था। अब जाकर ये मैदान मैच खेलने के लिए तैयार हो पाया है। भारत और बांग्लादेश मैच भारतीय समयानुसार रात 08:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर 34,000 दर्शकों की संख्या एक साथ मैच देख सकती है।
गौरतलब है कि आईसीसी टी20 विश्वकप 2024 से पहले सिर्फ 2 मुकाबलों के लिए फैंस को एंट्री मिलने वाली है। लेकिन भारतीय फैंस के लिए एक खूसखबरी है। दरअसल, भारत बनाम बांग्लादेश मैच में स्टेडियम में फैंस इस मैच को लाइव देश पाएंगे। दूसरी तरफ एक वेस्टइंडीज के मुकाबले के लिए भी फैंस को मैदान में एंट्री मिलेगी। इसके अलावा किसी भी मुकाबले के लिए फैंस को मैदान पर जाने की अनुमती नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें: गेंदबाज या फिर बल्लेबाज, अहमदाबाद में किसकी बोलेगी तूती, जानिए पिच रिपोर्ट







