Saturday, February 7

इंडियन टीम का नाम आते ही क्रिकेट प्रेमियों के दिल में बहुत से पल आते हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के यादगार लम्हों में से एक सौरव गांगुली के द्वारा किया गया था। 13 जुलाई 2002 को नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारत की रोमांचक खिताबी जीत की है, जिसके बाद टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी

सौरव गांगुली ने क्यों उतारी थी बालकनी में अपनी टी-शर्ट

जब गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराकर इंग्लैंड टीम से लिया पुराना बदला

13 जुलाई 2002 को भारतीय टीम लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल खेल रही थी। इंग्लैंड ने मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन के शतकों की मदद से 50 ओवरों में 5 विकेट पर 325 रन बनाए थे।

भारतीय टीम 326 रन को चेज करने के लिए मैदान पर उतरी। भारत की तरफ से वीरेन्द्र सहवाग ने 45 रन और सौरव गांगुली ने 60 रन पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इन दोनों का विकेट गिरने तुरंत बाद सचिन तेंदुलकर समेत टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज 146 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके थे। अब भारतीय टीम को हार नज़र आरही थी, इसके बाद उस वक्त के युवा बल्लेबाज युवराज सिंह ने 69 रन और मोहम्मद कैफ ने नाबाद 87 छठे विकेट के लिए 121 रन जोड़ते हुए मैच में भारत की वापसी करा दी।

इस मैच का आखिरी ओवर में एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के गेंद पर जहीर खान ने जैसे ही विजयी रन लिया, लॉर्ड्स की बालकनी में बैठे कप्तान सौरव गांगुली ने खुशी से अपनी टी-शर्ट उतारकर साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने लगे।

गांगुली ने क्यों लॉर्ड्स के ग्राउंड पर ही उतारी थी अपनी टी-शर्ट

 saurav ganguly took old revenge from the England team by waving a T-shirt on the balcony of Lord's
Sourav Ganguly and Andrew Flintoff

2002 की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। छह वनडे मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे चल रही थी। पांचवा मैच दिल्ली में खेला जा रहा था। इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 271/5 का स्कोर बनाया था।

जवाब में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन ही बना सकी। सीरीज का लास्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मार्कस ट्रेसकोथिक की 95 रन की पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम 49वें ओवर में 255 रन पर सिमट गई।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सौरव गांगुली ने 80 रन बनाए फिर भी भारतीय टीम 250 रन पर ही ऑलआउट हो गयी थी। इस जीत से इंग्लैंड की टीम सीरीज 3-3 से बराबर करवाने में सफल रही।

जीत के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ ने अपनी टी-शर्ट उतारकर वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए थे। टीम इंडिया की हार से सौरव गांगुली काफी निराश हुए थे। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर आई और इस सीरीज को अपने नाम किया। फ्लिंटॉफ के उस जर्सी उतारने के जवाब के रूप में भारतीय टीम की जीत के बाद लॉर्ड्स के ग्राउंड पर सौरव ने अपनी टी-शर्ट उतारी थी. जिसे आज भी याद किया जाता हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स इंग्लैंड टीम का मक्का है और वानखेड़े हमारा ।

लॉर्ड्स के मैदान में टी-शर्ट उतारने पर गांगुली ने क्या कहा

लॉर्ड्स में सौरव गांगुली के टी-शर्ट उतारने की घटना को करोड़ों फैंस यादगार मानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी खुद इस घटना पर गर्व नहीं करते हए सुना गया हैं  उन्होंने कई मौकों पर कहा कि ऐसा जीत के उत्साह में हो गया था, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने अपनी आत्मकथा ‘ए सेंचुरी इज नॉट एनफ’ में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जवाब देने के लिए ऐसा किया था

2018 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “हर कोई कहता है कि यह सबसे ऐतिहासिक क्षण है। लेकिन मैं इसे दोबारा नहीं करूंगा। मेरी बेटी इसे देखती है और पूछती है कि आपने ऐसा क्यों किया और मैं कहता हूं, क्योंकि मैं बहुत खुश था। मैं एक बहुत ही रूढ़िवादी और शर्मीले बंगाली परिवार से आता हूं। उस पल के जोश मुझसे ऐसा हो गया था।”

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version