Monday, February 2

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले सभी टीमें सीरीज खेलकर अपनी तैयारी पुख्ता कर रही हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज की टीम अफ़ग़ानिस्तान से टी20 सीरीज खेलने के बाद अब साउथ अफ्रीका रवाना हुई हैं जहाँ दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली जानी हैं।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच छोटे फॉर्मेट की सीरीज का आगाज 27 जनवरी से होना हैं। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप पहले मैच को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch South Africa Vs West Indies 1st T20I Match Live For Free
Where And How To Watch South Africa Vs West Indies 1st T20I Match Live For Free

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात 9:00 और मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच के मैच का फॉर्मेट?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी, ताकि सीरीज में बढ़त बना सकें।

भारत में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका पहले टी20 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 चैनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (सी), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ईथन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका।

वेस्टइंडीज स्क्वाड

शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, क्वेंटिन सैम्पसन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, अकील हुसैन, शमार जोसेफ।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version