इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का दौरा कर रही है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे में 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं।
इंग्लैंड टीम ने वनडे सीरीज तो 2-1 से अपने नाम कर ली है और अब बारी है टी20 मुकाबलों की। टी20 सीरीज का पहला मैच 30 जनवरी को पाल्लेकल में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ लाइव देख सकते हैं।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला मैच कहाँ खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला मैच पाल्लेकल के पाल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले मैच का फॉर्मेट?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज में बढ़त बना लेगी।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहले मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं।
टीवी – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग – FanCode, Sony Liv
कब हैं टी20 सीरीज के मुकाबले?
30 जनवरी – पाल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम, पाल्लेकल
01 फरवरी – पाल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम, पाल्लेकल
03 फरवरी – पाल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम, पाल्लेकल
श्रीलंका स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।
इंग्लैंड स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, ब्राइडन कार्स, सैम कुरेन, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जॉश टोंग, ल्यूक वुड।







