T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने पर भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। तभी तो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में कंगारू टीम ने टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा ली है।
इस दौरान खेलते हुए कुछ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए एक से बढ़कर एक शानदार पारियां खेली हैं। इसके चलते हुए ही टी-20 फॉर्मेट में भी कुछ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारत के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बारे में भी जाने लेते हैं।
1. ग्लेन मैक्सवेल :-

इस सूचि में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अभी तक 22 टी-20 मैचों की 21 पारियों में खेलते हुए 31.88 की बल्लेबाजी औसत और 152.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 574 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है। वहीं इस खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए वह भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी हैं।
2. शेन वॉटसन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2010 में खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2016 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

वहीं टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में खेलते हुए 50.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 302 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 158.11 की रही थी। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 124 रन का रहा था।
3. जोश इंगलिस :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंगलिस नाम आता है। क्यूंकि इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज इंगलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अभी तक कुल 5 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32.60 की बल्लेबाजी औसत और 177.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 163 रन बनाए हैं।

इसके अलावा नवंबर 2023 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में तेज शतक भी लगाया था। क्यूंकि इस मैच में उनके बल्ले से 50 गेंदों में 110 रन की पारी आई थी। लेकिन तब भी कंगारू टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
4. रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया है शतक :-

इसके अलावा इस फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो केवल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ ही अभी तक शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं अभी तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ कुल 5 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 223 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 1 शतक (123*) भी आया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







