Monday, March 16

Cricket Record: भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक कप्तान हुए हैं। जिन सभी ने अपने-अपने समय में इस टीम को मैच जीताकर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। लेकिन इस बीच यह बात तो सभी जानते हैं कि एमएस धोनी वह कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को सबसे ज्यादा 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताई है।

मगर, क्या आपको यह मालूम है कि वो 5 कप्तान कौन से हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच किसने जिताए हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आज हम अप्न्मे इस आर्टिकल में उन कप्तानों के बारे में बताने जा हैं जिन्होंने टीम इंडिया को सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच जिताए हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी :-

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी भी जीतवाई हैं। उन्होंने साल 2007 से लेकर 2018 तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 332 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इनमें से उन्होंने भारतीय टीम को 178 मैच जिताए हैं। जबकि इस दौरान उनको 120 मैच में हार मिली थी। इसके अलावा उनके 6 मैच टाई रहे और 15 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए थे।

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन :-

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। उन्होंने भी साल 1990 से लेकर 1999 तक 221 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को 104 मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि इस बीच उनको 90 मैचों में हार मिली थी। जबकि इस दौरान उनके 2 मैच टाई और 19 मुकाबले ड्रॉ पर रहे थे। वहीं तब उनका विनिंग प्रतिशत 45.05 रहा था।

3. विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2013 से लेकर 2022 तक कुल 135 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इनमें से उन्होंने टीम इंडिया को 135 मैच मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि इस बीच उनको 60 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस दौरान उनके 3 मैच टाई रहे और 11 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए थे। इस दौरान उनका विनिंग प्रतिशत 63.38 का रहा था।

4. सौरव गांगुली :-

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के जौहरी कहे जाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है। उन्होंने भी साल 1999 से लेकर 2005 तक 195 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस बीच उन्होंने भारतीय टीम को 97 मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि उनको 78 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बीच उनके 15 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे।

5. रोहित शर्मा :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस सूची में अब पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने भारत को 9 महीने के अंदर 2 आईसीसी ट्रॉफी भी जिताई हैं। उन्होंने साल 2017 से लेकर 2025 तक 142 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस बीच उन्होंने टीम इंडिया को 103 मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि उनको 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान उनके 2 मैच टाई रहे और 3 मैच ड्रॉ रहे, 1 मैच बेनतीजा रहा था। वहीं उनका विनिंग प्रतिशत 72.53 का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version