Monday, February 16

क्रिकेट इतिहास में कुछ असी ऐसे क्रिकेटर हुए हैं जिनकी मौत क्रिकेट के मैदान पर चोट लगने की वजह से हो चुकी हैं। रमन लांबा उन कुछ क्रिकेटरों में शुमार हैं। भारत पूर्व खिलाड़ी लांबा की मौत 1998 को ढ़ाका में मैदान पर गेंद से चोट लगने की वजह से हुआ था। 38 वर्ष की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

रमन लांबा का क्रिकेट करियर

रमन लांबा का जन्म दो जनवरी 1960 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। रमन का क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा था। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 4 टेस्ट मैच और 32 वनडे मैच खेले थे। चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.40 की औसत से 102 रन बनाए थे, टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन था। उन्होंने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी मैच 1987 में दिल्ली में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेला था

वनडे की बात करें तो उन्होंने 32 मैचों में 27 की औसत से 783 रन बनाए थे। वनडे में उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। वनडे में उनकी बेस्ट इनिंग 102 रनों की थी। जिसमे एक शतक और छह अर्धशतक शामिल थे।

लांबा का फर्स्ट क्लास करियर बेहद शानदार था और उन्होंने 121 मैचों में 53.84 की औसत से 8776 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास मैचों में उनकी बेस्ट पारी 320 रनों की थी और उन्होंने 31 शतक और 27 अर्धशतक लगाए थे। लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 36.85 की औसत से 2543 रन बनाए थे।

कैसे हुई थी रमन लाम्बा की मौत?

रमन लांबा की मौत मैदान पर फील्डिंग करते वक्त हुई थी। उनकी मृत्यु तब हुई जब वे बंगबंधु स्टेडियम में ढाका क्लब क्रिकेट मैच में शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट के फील्डिंग कर रहे थे। बल्लेबाज मेहराब हुसैन ने गेंद को जोर से मारा और वह गेंद लांबा के सिर पर लगी और वापस विकेटकीपर मसूद खालिद के पास पहुंच गई। रमन लाम्बा ज़मीन पर लेट गए थे और उनके मुंह से एक ही शब्द निकला, ‘मैं तो मर गया यार’।

रमन लाम्बा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उन्हें आंतरिक रक्तस्त्राव का सामना करना पड़ा उनके लिए स्पेशल दिल्ली से न्यूरोसर्जन भी ढाका पहुंचे थे। हालांकि, रमन लाम्बा तबतक कोमा में जा चुके थे और 23 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version