Tuesday, February 3

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में आमतौर पर बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि इस 5 दिन तक खेले जाने वाले फॉर्मेट में बल्लेबाज कम जोखिम लेते हुए संभलकर बल्लेबाजी करते हैं। जबकि दूसरी तरफ सभी गेंदबाज किफायती साबित होते हैं। इसके अलावा क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे गेंदबाज भी हुए हैं जिन्होंने 21वीं सदी में बिना कोई छक्का दिए लगातार 4,000 से अधिक गेंदे फेंकी हैं। आइए इस विशेष सूची में शामिल गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. मिचेल स्टार्क :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम आता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में उन्होंने बिना छक्के दिए 5,495 गेंदें की थी। जबकि वह 400 से अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में भी शामिल हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इसके अलावा उन्होंने अभी तक 100 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें खेलते हुए उन्होंने 27.02 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 402 विकेट लिए हैं। जबकि उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 16 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।

2. जेम्स एंडरसन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है। क्यूंकि वह अपनी सधी हुई गेंदबाजी के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। उन्होंने भी इस फॉर्मेट में बिना छक्के दिए 4,688 गेंदें की थी।

James Anderson
James Anderson

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 188 मैचों में 26.45 की शानदार गेंदबाजी औसत से 704 विकेट लिए हैं। जबकि वह टेस्ट प्रारूप में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इस मामले में उनसे ऊपर मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) विकेट का नाम आता है।

3. जसप्रीत बुमराह :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इसी फॉर्मेट में बिना छक्के दिए 4,483 गेंदे फेंकी थी। इसके अलावा बुमराह के बिना छक्का खाए लगातार गेंदबाजी के सिलिसले का अंत ऑस्ट्रेलिया के सैम कोन्स्टास ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 के दौरान किया था।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

उन्होंने अभी तक भारत के लिए कुल 48 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 19.82 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 219 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

4. स्टुअर्ट ब्रॉड :-

इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है। उन्होंने भी बिना कोई छक्का दिए 4,302 गेंदें की थी। जबकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत इंग्लैंड की ओर से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में किया था।

Stuart Broad
Stuart Broad

इसके अलावा उन्होंने साल 2007 से लेकर 2023 के बीच में अपनी टीम के लिए कुल 167 टेस्ट खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 27.68 की गेंदबाजी औसत के साथ 604 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 20 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया था।

5. कॉलिन डी ग्रैंडहोम :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम का नाम आता है। उन्होंने भी अपने पूरे टेस्ट करियर में कभी कोई भी छक्का नहीं दिया था। इस पूर्व कीवी गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए कुल 29 टेस्ट मैच खेले थे।

Colin de Grandhomme
Colin de Grandhomme

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 4,054 गेंदे की थी। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 32.95 की गेंदबाजी औसत के साथ 49 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हाल भी लिए थे। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने बल्लेबाजी में 1,432 रन भी बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version