Asia Cup: इस समय एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार एशिया कप का यह संस्करण टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। वहीं इसमें भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है। इस टूर्नामेंट को भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार जीता है। इस बीच आइए एशिया कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. सुरिंदर खन्ना :-

इस सूची में पहले पायदान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरिंदर खन्ना का नाम आता है। वहीं साल 1984 में एशिया कप का पहला संस्करण खेला गया था। तब इसको भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। वहीं उस समय यह टूर्नामेंट UAE में राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला गया था।

Surinder Khanna
Surinder Khanna

इसके अलावा तब इसमें भारत समेत 3 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस पहले संस्करण में भारत के सुरिंदर खन्ना को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। क्यूंकि उन्होंने 2 पारियों में खेलते हुए 107.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 107 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक भी लगाए थे।

2. नवजोत सिंह सिद्धू :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1988, 1991 और 1995 में खेले गए लगातार 3 संस्करणों में जीत हासिल की थी। वहीं इनमें से 2 संस्करणों में नवजोत सिंह सिद्धू प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

उस दौरान इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने साल 1988 में 4 पारियों में 59.66 की बल्लेबाजी औसत और 77.82 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए थे। उस समय उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उन्होंने साल 1995 में 4 पारियों में खेलते हुए 98.50 की बल्लेबाजी औसत और 80.40 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए थे।

3. शिखर धवन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। वहीं साल 2018 में यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला गया था। उस समय इस संस्करण को भी भारतीय क्रिकेट टीम ने ही जीता था। उस सीजन में पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

उन्होंने 5 पारियों में 68.40 की बल्लेबाजी औसत और 102.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 342 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी आए थे। उनके अलावा इसी संस्करण में रोहित शर्मा ने भी 5 पारियों में खेलते हुए 317 रन बनाए थे। उनके बल्ले से भी तब 1 शतक आया था।

4. कुलदीप यादव :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। साल 2023 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब जीता था। उस समय फाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 10 विकेट से हराया था।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

वहीं उस सीजन में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 वनडे पारियों में 11.44 की शानदार गेंदबाजी औसत और 3.61 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 9 विकेट लिए थे। इनमें से उन्होंने तब 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था। उस समय उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल के अलावा 1 मैच में 4 विकेट भी लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version