International Cricket: क्रिकेट के इस खेल में बल्लेबाज के लिए बोल्ड होना काफी शर्मनाक बात होती है। जबकि गेंदबाज के लिए यह गर्व का पल माना जाता है। इसके अलावा जब इस खेल में गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर टकराती है तो तब सभी दर्शकों में रोमांच काफी बढ़ जाता है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में कई ऐसे महान गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बार-बार बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। आइए अब उन दिग्गज गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करते हुए विकेट लिए हैं।
1. मुथैया मुरलीधरन :-
इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। साल 1992 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2011 में खेलते दिखाई दिए थे। वहीं इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कुल 495 मुकाबले खेले थे।

इनमें खेलते हुए उन्होंने कुल 290 बार बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने 22.86 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 1,347 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 77 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/51 का रहा था।
2. वसीम अकरम :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम आता है। साल 1984 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2003 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कुल 460 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

इस दौरान खेलते हुए वह 278 बार बल्लेबाजों को बोल्ड आउट करने भी सफल रहे थे। उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 23.57 की गेंदबाजी औसत से 916 विकेट लिए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/119 का रहा था।
3. वकार यूनिस :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के एक और पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस का नाम आता है। साल 1989 में उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2003 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कुल 349 मुकाबले खेले थे।

इनमें खेलते हुए उन्होंने 253 बार बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 23.70 की गेंदबाजी औसत से 789 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/36 का रहा था।
4. मिचेल स्टार्क :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए कुल 292 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 25.45 की गेंदबाजी औसत से 725 विकेट लिए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 217 बार बल्लेबाजों को बोल्ड आउट भी किया है। इस बीच उन्होंने 25 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/9 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







