International cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कई बल्लेबाज सफल कप्तान भी साबित हुए हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट में अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। इसके चलते हुए अब रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कप्तानी का अध्याय भी समाप्त हो गया है। इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान भी हैं। आइए इस सूची के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. रोहित शर्मा, 80 छक्के :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए साल 2023 में कुल 80 छक्के लगा दिए थे।

इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 35 मैचों की 39 पारियों में खेलते हुए 48.64 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,800 रन बनाए थे। वहीं केवल वनडे विश्व कप 2023 में ही उनके बल्ले से 31 छक्के आए थे। उस समय उनकी कप्तानी में भारतीय टीम उपविजेता रही थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था।
2 . इयोन मोर्गन, 60 छक्के :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए कुल 60 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 में वनडे विश्व कप का खिताब भी जीता था।

वहीं तब इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से कुल 22 छक्के निकले थे। इसके अलावा उस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने 10 पारियों में 41.22 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 371 रन भी बनाए थे।
3. एबी डिविलियर्स, 59 छक्के :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे। जबकि इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए साल 2015 का साल सबसे अच्छा रहा था।

क्यूंकि इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने उस साल लगभग 60 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,800 से अधिक रन बनाए थे। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि डिविलियर्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 20,000 से अधिक रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से कुल 328 छक्के भी आए थे।
4. ब्रेंडन मैकुलम, 54 छक्के :-
इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2014 में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने कीवी टीम की कप्तानी करते हुए 33 पारियों में कुल 54 छक्के लगाए थे।

तभी तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर माने जाने वाले मैकुलम ने उस साल सभी फॉर्मेट को मिलाकर लगभग 50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,500 से अधिक रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 4 शतक भी लगाए थे।
5. क्रिस गेल, 53 छक्के :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2009 में कैरेबियाई टीम की कप्तानी करते हुए 36 पारियों में ही कुल 53 छक्के लगा दिए थे।

इसके अलावा उन्होंने साल 2009 में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 45.00 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 1,485 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 5 ही अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस पूर्व दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 550 से अधिक छक्के लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







