Saturday, June 20

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी को ही डीवाई पाटिल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में इस स्टेडियम का उद्घाटन हुआ था। यह आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान रहा और इस ग्राउंड पर आईपीएल फ़ाइनल और फीफा अंडर-17 विश्व कप जैसे अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट भी खेला जा चुका है। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि नवी मुंबई में स्तिथ डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2025 महिला वर्ल्ड कप में एक वेन्यू है। इस स्टेडियम एक साथ 45,300 दर्शक बैठ सकते है। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड के 4 मुकाबले खेले जाने हैं, यहाँ पर वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मैदान पर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारत बनाम बांग्लादेश और सेमीफाइनल 2 के मैच खेले जायेंगे।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की बाउंड्री का आकार

  • लेग साइड बाउंड्री की लंबाई: 64 मीटर
  • ऑफ साइड बाउंड्री की लंबाई: 71 मीटर
  • सीधी सीमा की लंबाई: 91 मीटर
  • पीछे की ओर की सीमा की लंबाई: 74 मीटर

DY Patil Cricket Stadium Pitch Report

डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। लाल मिट्टी के इस मैदान पर गेंद आसानी से बैट पर आती है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती और छोटे-छोटे होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

हालांकि, सतह पर घास होने के कारण शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में नमी हो। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ जाता है। वही दूसरी पारी में इस ग्राउंड पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैचों के आंकड़े

इस ग्राउंड पर अबतक मात्र एक टेस्ट मैच खेला गया है। इस स्टेडियम पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को इसमें जीत प्राप्त हुआ है। इसमें फर्स्ट इनिंग का औसत स्कोर 428 है। वही दूसरी पारी का औसत रन स्कोर 136 है।

इस ग्राउंड पर अबतक एक भी वनडे मैच नहीं खेला गया है।

इस ग्राउंड पर टी20 फॉर्मेट की बात करे तो इस ग्राउंड पर कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच में जीत हांसिल की। डीवाई पाटिल स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 168 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन का है। यहाँ पर उच्चतम रन स्कोर 217 और न्यूनतम रन 141 है। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हाईएस्ट रन चेज स्कोर 173 है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौसम की रिपोर्ट

मुंबई का मौसम पिच पर प्रभाव डालता है। अगर नमी ज्यादा हो तो गेंद स्विंग कर सकती है, वहीं दिन के मुकाबलों में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है। रात के मैचों में ओस देखने को मिलता है यहाँ रात के मैच में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे बल्लेबाजी टीम को फायदा मिलता है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच विजेता की भविष्यवाणी

डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना 70% है इस ग्राउंड पर पहले गेंदबाजी करते हुए 6 में से 4 मैच जीते हैं, दूसरी ओर, पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतने की संभावना बहुत कम है, केवल 30% जीत प्रतिशत है, क्योंकि टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 में से केवल 1 मैच में जीत हासिल की है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version