ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा से ही खास होता है। वहीं खेल के हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करती है। इसके चलते हुए अब शुभमन गिल की कप्तानी में आगामी 19 अक्टूबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। इसके अलावा अभी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलते हुए कुछ ही चुनिंदा भारतीय गेंदबाज 5 विकेट हॉल लेने में सफल हुए हैं। आइए उन गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. अजीत अगरकर, साल 2004 :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम आता है। उन्होंने साल 2004 में मेलबर्न के मैदान पर खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 288 रन बनाए थे।

तब इस मैच में भारत की तरफ से अजीत अगरकर सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उन्होंने इस मैच में अपने 9.3 ओवर में 42 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस बीच अब हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी साबित हुआ है। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम अपने सभी विकेट खोकर केवल 270 रन ही बना पाई थी।
2. युजवेंद्र चहल, साल 2019 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए वनडे मैच को 7 विकेट से जीत लिया था। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए थे।

तब इस मैच में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने 10 ओवर में 42 रन 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (87*) और केदार जाधव (61*) के शानदार अर्धशतकों की मदद से इस मैच को जीत लिया था।
3. रवि शास्त्री, साल 1991 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रवि शास्त्री का नाम आता है। क्यूंकि साल 1991 में भारतीय टीम ने बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 107 रनों से धूल चटाई थी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

भारत की तरफ से इस मैच में क्रिष श्रीकांत के बल्ले से अर्धशतक (60) भी आया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी रवि शास्त्री की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से फेल होकर केवल 101 रन पर ही समाप्त हो गई थी। वहीं इस मैच में तब रवि शास्त्री ने 6.5 ओवर में 15 रन देकर 5 कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







