Thursday, March 19

MS Dhoni ICC Hall of Fame: भारत के पूर्व दिग्गज कप्‍तान एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। वहीं बीते 9 जून को धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। उन्होंने भारत के लिए साल 2004 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए इस ट्रॉफी को जीता था।

इसके बाद फिर उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताया था। इसके अलावा वह भारत के सबसे सफल कप्‍तान भी हैं। क्यूंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की सीमित ओवर फॉर्मेट की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। वहीं साल 2020 में उन्होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब उनको आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम के सम्‍मान से नवाजा है।

किसे मिलती है हॉल ऑफ फेम में जगह :-

ICC Hall of Fame
ICC Hall of Fame

इस आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए सभी क्रिकेटरों को विशिष्ट मानदंडों को पूरा करना होता है। इसमें किसी भी क्रिकेटर को शामिल करने से पहले सबसे पहले यह देखा जाता है कि वह कम से कम 5 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त हो चुका हो। इसके अलावा अगर यह खिलाड़ी बल्लेबाज है तो टेस्ट या वनडे प्रारूपों में उसके कम से कम 8,000 रन और 20 शतक होने चाहिए या किसी भी प्रारूप में 50 या उससे अधिक का बल्लेबाजी औसत होनी चाहिए।

किसी भी कप्तान को ऐसे मिलती है एंट्री :-

sachin tendulkar
sachin tendulkar

इसके अलावा वह क्रिकेटर अगर गेंदबाज है तो टेस्ट या वनडे प्रारूपों में उसे कम से कम 200 विकेट लेने चाहिए। वहीं उसका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट टेस्ट में 50 से कम और वनडे में 30 से कम होना चाहिए। इसके अलावा अगर वह विकेटकीपर है तो टेस्ट या वनडे प्रारूपों में या दोनों में कम से कम 200 आउट (कैच या स्टंपिंग) होने चाहिए। जबकि वह कप्तान है तो उसने कम से कम 25 टेस्ट मैचों या 100 वनडे मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व किया हो। वहीं दोनों में से किसी एक या दोनों प्रारूपों में जीत का प्रतिशत 50% या उससे अधिक होना चाहिए।

असाधारण योगदान वाले भी हो सकते हैं शामिल :-

आईसीसी हॉल ऑफ फेम के लिए उपरोक्‍त मानदंड जरूरी हैं। इसके अलावा क्रिकेट में असाधारण योगदान वाले क्रिकेटर को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। जबकि इसमें खिलाड़ियों, अंपायरों, प्रशासकों या अन्य लोगों को शामिल किया जा सकता है। जिन्होंने इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

हॉल ऑफ फेम के लिए चयन प्रक्रिया :-

आईसीसी हॉल ऑफ फेम के लिए चयन एक पैनल करता है। इनमें मौजूदा आईसीसी हॉल ऑफ फ़ेमर्स, वरिष्ठ आईसीसी अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और फ़ेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सदस्य शामिल होते हैं।

neetu david
neetu david

इसमें आईसीसी इवेंट जैसे आईसीसी अवार्ड्स या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान शामिल किए जाने वालों की घोषणा की जाती है। इसके अलावा इसमें जीवित शामिल किए जाने वालों या मृतक के परिजनों को सम्‍मान के तौर पर आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम कैप प्रदान की जाती है।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम लिस्‍ट में शामिल भारतीय दिग्गज :-

सुनील गावस्कर: 2009 में

बिशन सिंह बेदी: 2009 में

कपिल देव: 2005 में

अनिल कुंबले: 2015 में

राहुल द्रविड़: 2018 में

सचिन तेंदुलकर: 2019 में

वीनू मांकड़: 2021 में

डायना एडुल्जी: 2023 में

वीरेंद्र सहवाग: 2023 में

नीतू डेविड: 2024 में

महेंद्र सिंह धोनी: 2025 में

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version