इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच 17वें सीजन का 67वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई को होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। बता दें कि हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम भी आईपीएल 2024 से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। लेकिन फिर भी लखनऊ की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होगा। हांलाकि इस जीत के बाद भी लखनऊ के लिए टॉप 4 में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल होगा। आइए अब इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच का इतिहास बताता है कि ये मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होता है। यहां पर बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हैं। इसके पीछे का कारण ये ही वानखेड़े का मैदान छोटा है और यहां पर जमकर चौके छक्के देखने को मिलते हैं। यहां पर अक्सर ही हाई स्कोरिंग गेम खेले जाते हैं। इसके अलावा स्पिनर्स को भी इस पिच पर थोड़ी मदद मिलती है। मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गोराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाना, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विस देसाई, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमार जोसेफ, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक माकंड, अरशद खान, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, काइल मायर्स, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, नवीन-उल-हक, देवदत्त पाडिक्कल, युद्धवीर सिंह चरक, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।







