आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी टीमें अपने रिटेंशन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट बना रही हैं। लेकिन इसके पहले लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स इस समय काफी चर्चा में है। क्योंकि वह अपने दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को ऑक्शन से पहले ट्रेड करना चाहती है और उसके बदले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों सीएसके इतनी डेस्परेटली संजू को अपनी टीम में चाहती है।
इन 3 कारणों के चलते संजू को टीम में शामिल करना चाहती हैं चेन्नई सुपर किंग्स

1. विकेटकीपर की जरूरत
चेन्नई की टीम को विकेटकीपर की खास जरूरत है क्योंकि एमएस धोनी 44 साल के हो गए हैं और वे इस सीजन तो खेल रहे हैं लेकिन अगले सीजन उनका खेलना पक्का नहीं है। ऐसे में सीएसके की टीम एक इंडियन विकेटकीपर को टीम में चाहती है जो उनके कॉम्बिनेशन को न बिगाड़े।
संजू का रिकॉर्ड आईपीएल में तो शानदार है ही, साथ में वह कीपर भी काफी जबरदस्त हैं। चेन्नई की धीमी पिच में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कीपर की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में धोनी के जाने के बाद सैमसन का रोल काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
2. कप्तानी का विकल्प
संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी लंबे समय से संभाल रहे हैं और उनकी लीडरशिप में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। प्लेऑफ में न पहुँचने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई थी। साल 2022 में गुजरात टाइटंस के हाथों उन्हें फाइनल में हार ज़रूर मिली थी लेकिन उसके बाद भी आरआर की टीम लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई थी।
संजू काफी अच्छा कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं, और धोनी के रिटायर होने के बाद ऋतुराज को अकेले सब कुछ संभालना पड़ेगा, जो कि काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगर ऋतुराज की कप्तानी में नतीजे नहीं आते हैं, तो सैमसन एक तैयार कप्तान के रूप में हैं जो लीडरशिप की जिम्मेदारी आसानी से संभाल सकते हैं।
3. अनुभवी खिलाड़ी
चेन्नई की टीम हमेशा से एक्सपीरियंस्ड प्लेयर्स को बैक करती है। शेन वॉटसन हों या फिर फाफ डु प्लेसिस, या फिर रोबिन उथप्पा—कई सीनियर खिलाड़ी जिनका करियर लगभग खत्म सा हो चुका था, उन्होंने चेन्नई में आकर अच्छा प्रदर्शन किया और सभी को हैरान करते हुए चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए।
संजू की भी उम्र 30 प्लस हो गई है और वह लगभग एक दशक से ज्यादा समय से आईपीएल में खेल रहे हैं। उनके पास इस लीग में खेलने और मैच जिताने का अनुभव है। सीएसके पिछले सीजन से कुछ नए खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दे रही है। ऐसे में वह बैलेंस्ड टीम बनाना चाहेंगी जिसमें यूथ और एक्सपीरियंस का मिक्सचर हो। ऐसे में संजू का अनुभव काफी काम आ सकता है।







