14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामकुबला हो रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान के मैच की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को क्रिकेट के सबसे बड़ा मैच माना जाता है। वर्तमान स्थितियों को देखते हुए भारत टीम का पलड़ा भारी होते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। इस बीच सभी लोग मैच का लुफ्त लेने के लिए तैयार हो चुके हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे तेज धावक माने जाने वाले उसेन बोल्ट ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शानदार संदेश दिया है।
दुनिया के महान एथलीट में से एक उसेन बोल्ट ने भारतीय टीम का समर्थन किया है। इसके साथ ही विराट कोहली के लिए भी अहम बात कही है। बोल्ट को दुनिया शार्ट रेस का किंग मानती है। वहीं, दूसरी तरफ किंग कोहली क्रिकेट के बादशाह माने जाते हैं। अब आज के मैच के लिए बोल्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में भारतीय टीम और विराट कोहली के लिए एक खास संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि, विराट कोहली मैंने आपका उस दिन डाइव देखा था। तुम भले ही पिच पर तेज हो लेकिन मैं हवा में। मैं तुम्हारा अगला मैच देखने के लिए तैयार हूं। चक दे फट्टे।
Hey @imVkohli saw your dive the other day. You can be fastest on the pitch, but I’m faster in the air 😉 Will be watching your next game. Chak de fattey! #PUMADive https://t.co/E1aBdJhW3B pic.twitter.com/0W5s6LNn9X
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) October 13, 2023
इसके बाद विराट कोहली ने भी मैसेज में जवाब दिया और कहा कि, उसेन पाजी, कल के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। अगर आप मैच देखोगे तो मैं एक्स्ट्रा 100 मीटर भागने के लिए तैयार हूं। इसके बाद देखते ही देखने इन दोनों की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे ये बात तो सिद्ध हो जाती है कि भारत-पाकिस्तान के इस मैच पूरी दुनिया की नजर है।
ये भी पढ़ें: ये वो दिन था जब पाकिस्तान की टीम ने भारत में खेली होली
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

