Monday, August 18

Hazel Keech Yuvraj Singh’s wife: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेज़ल कीच की लव स्टोरी बहुत ही रोमांटिक रही है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि युवराज की वाइफ हेज़ल को शादी के बाद अपना नाम क्यों बदलना पड़ा? चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसके पीछे छुपे हुए रहस्य और दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में।  

कैसे शुरू हुई युवराज और हेज़ल की लव स्टोरी?

Hazel Keech Yuvraj Singh's wife
Hazel Keech with Yuvraj Singh/Getty Images

युवराज सिंह और हेज़ल की पहली मुलाकात साल 2011 में एक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में हुई थी। युवराज पहली ही नजर में हेज़ल पर फिदा हो गए थे, लेकिन हेज़ल ने उनकी बातों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। युवराज ने उन्हें डेट के लिए कई बार अप्रोच किया, लेकिन हेज़ल ने लगातार उन्हें इग्नोर किया। 

हालांकि, युवराज सिंह हार मानने वालों में से नहीं थे और लगभग 3 सालों तक पापड़ बेलने के बाद, आखिरकार उन्हें सफलता मिली और हेज़ल ने उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया।  इस तरह से दोनों के बीच एक बेहतरीन रिश्ते की शुरुआत हुई। 

कब हुई युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी?

Hazel Keech with Yuvraj Singh
Hazel Keech with Yuvraj Singh/Getty Images

साल 2015 में युवराज ने हेज़ल को बाली में शादी के लिए प्रपोज़ किया था और हेजल ने भी उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि, युवराज सिंह एक सिख परिवार से आते हैं और उनकी शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से हुई थी।  

युवराज सिंह की वाइफ को क्यों बदलना पड़ा अपना नाम?

युवराज सिंह की धर्म पत्नी हेजल कीच को अपना नाम इसलिए बदलना पड़ा क्योंकि, सिख धर्म में एक प्रथा होती है। जिसमें शादी के बाद दूल्हन को नए नाम से नवाजा जाता है।

इसी परंपरा का पालन करते हुए हेज़ल कीच को गुरबसंत कौर नाम दिया गया। यह नाम उन्हें निहंग सिंह पंथ के प्रमुख संत बाबा राम सिंह जी द्वारा दिया गया था। सिख समुदाय में इस तरह का नाम बदलाव आध्यात्मिक मान्यता से जुड़ा होता है और इसे गुरुद्वारे में विशेष अरदास के बाद अपनाया जाता है। 

आधिकारिक तौर पर अपने कागजात में नहीं बदला है अपना नाम

हेज़ल ने भले ही आधिकारिक तौर पर अपने कागजात में नाम नहीं बदला हो, लेकिन उन्होंने इसे अपने नए जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्होंने कभी इस बदलाव को बोझ की तरह नहीं लिया, बल्कि इसे अपनाया और इसका सम्मान किया।

परफेक्ट कपल की मिसाल हैं युवराज और हेज़ल की जोड़ी

Yuvraj Singh with family
Yuvraj Singh with family/Getty Images

युवराज और हेज़ल सिर्फ एक खूबसूरत कपल ही नहीं हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। युवराज ने कैंसर से लड़ाई लड़ी और हेज़ल ने भी उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है, और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और फनी मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं।

2022 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम ओरियन कीच सिंह रखा गया। शादी के कई साल बाद भी दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है और वे हर मुश्किल को मिलकर पार कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version