Thursday, March 5

Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी लंबे समय बाद बीते 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। तब इन दोनों ही दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया था। लेकिन इस सब के बावजूद भी इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को फैंस टीवी और मोबाइल पर लाइव नहीं देख पाए थे। क्यूंकि बीसीसीआई ने रोहित और विराट के मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट नहीं कराया था। इस बात को लेकर अब लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर अब भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने कारण बताया है।

आर अश्विन ने बताया क्यों नहीं हुआ था मैचों का लाइव प्रसारण :-

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूल चैनल पर बताया है कि आखिर BCCI ने क्यों रोहित और विराट के मैचों का लाइव प्रसारण नहीं कराया था। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “इस समय हर कोई रोहित और कोहली को खेलते हुए देखना चाहता है। इसके अलावा इंटरनेशनल कैलेंडर का ऐलान होते ही घरेलू कैलेंडर भी जारी कर दिया जाता है।

Virat Kohli and Rohit Sharma
Virat Kohli and Rohit Sharma

इसके चलते हुए तब बीसीसीआई यह तय करती है कि कौन से मैच का प्रसारण कराना और किस मैच का नहीं कराना है। इसके अलावा रोहित और विराट का खेलना शुरू में तय नहीं था। अब ऐसे में अचानक ब्रॉडकास्ट कराना मुश्किल है। तभी तो इसी वजह से रोहित और विराट वाले मैच का लाइव प्रसारण नहीं कराया गया था।”

इस घरेलु टूर्नामेंट में 2-2 मैच खेलेंगे रोहित और विराट :-

इसके अलावा बीसीसीआई ने अब नए नियम बनाए हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को कम से कम 2 घरेलू मैच खेलने ही होंगे। इसके चलते हुए ही अब रोहित शर्मा मुंबई टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 2 मैच खेल रहे हैं। जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली टीम के लिए 2 मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा अभी तक ये दोनों खिलाड़ी अपना 1-1 मैच खेल चुके हैं।

Virat Kohli And Rohit Sharma
Virat Kohli And Rohit Sharma

इसके अलावा आज 26 दिसंबर को ये दोनों अपना दूसरा मैच भी खेलने वाले हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेलते हुए सिक्कम के खिलाफ मैच में सिर्फ 94 गेंदों पर 155 रनों की शानदार तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के लगाए थे। जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 101 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। वहीं इन दोनों ही मैचों ने उनकी टीम को शानदार जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version