Tuesday, March 10

घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्रॉफी का दूसरा राउंड आज खेला जा रहा है। पहला राउंड बल्लेबाज़ों के नाम रहा था, जिसमें 22 खिलाड़ियों ने शतक जड़कर महफ़िल लूटी थी, लेकिन इस बार गेंदबाज़ों ने काफ़ी अच्छी शुरुआत की है।

पहले मैच में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खाता खोले बिना ही आउट हो गए हैं। उन्हें उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बोरा ने कैच आउट कराया था। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं देवेंद्र बोरा?

देवेंद्र ने रणजी डेब्यू में ही झटके थे 5 विकेट

Who Is Devendra Singh Bora, Who Dismissed Rohit Sharma For Golden Duck
Who Is Devendra Singh Bora, Who Dismissed Rohit Sharma For Golden Duck

देवेंद्र बोरा झारखंड के रहने वाले हैं। 25 साल के तेज़ गेंदबाज़ बागेश्वर जिले के निवासी हैं। उनका सपना शुरू से ही तेज़ गेंदबाज़ बनने का था। उनका सपना अपने स्टेट को रिप्रेज़ेंट करने का था, जो कि पिछले साल पूरा हुआ था। देवेंद्र ने पिछले साल यानी 2024 में देहरादून में पुड्डुचेरी के खिलाफ अपना रणजी डेब्यू किया था।

उन्होंने अपने पहले ही मैच में सभी को काफ़ी प्रभावित किया था, क्योंकि उस मुकाबले में देवेंद्र ने 5 विकेट लिए थे। यही नहीं, उसी साल यह युवा खिलाड़ी मणिपुर के खिलाफ अपना लिस्ट-ए डेब्यू करने में भी सफल रहा था।

लिस्ट-ए में औसत रहा है देवेंद्र का प्रदर्शन

देवेंद्र सिंह ने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट लेना रहा। यह शानदार गेंदबाज़ी उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ की थी। हालांकि, उनकी अच्छी गेंदबाज़ी के बावजूद टीम को हिमाचल प्रदेश से 59 रन से हार झेलनी पड़ी।

वहीं, देवेंद्र सिंह बोरा ने अब तक उत्तराखंड के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 41.13 की औसत और 69.7 की स्ट्राइक रेट से 30 विकेट हासिल किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 79 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है।

शून्य पर आउट हुए रोहित

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई का दूसरा मैच उत्तराखंड के खिलाफ था। यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पहले मैच में सेंचुरी लगाने के बाद उनका मनोबल आसमान पर था और वह इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करके साल को हाई एंड पर खत्म करना चाहते थे। फैंस भी उनसे इस मुकाबले में शतक की उम्मीद लगाए हुए थे।

देवेंद्र के लिए सपना पूरा होने जैसा रहा यह विकेट

रोहित शर्मा को देखने के लिए फैंस सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे, लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी, क्योंकि वह पहले ही ओवर में जीरो पर आउट हो गए। देवेंद्र बोरा की पहली गेंद पर वह जगमोहन नगरकोटी को कैच थमा बैठे और इस प्रकार उनका इस साल का विजय हज़ारे यहीं पर खत्म हो गया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सिर्फ दो मैच खेलने के लिए आए थे और अब वह सीधे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलते हुए दिखेंगे। इंडिया और कीवी टीम के बीच वनडे की शुरुआत 11 जनवरी से होगी।

बैटिंग स्टैट्स (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
FC 15 22 14 29 7* 3.62 137 21.16 0 0 3 0 3 0
List A 2 1 1 0 0* 9 0.00 0 0 0 0 0 0

बॉलिंग स्टैट्स (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
FC 15 26 2091 1234 30 6/79 6/116 41.13 3.54 69.7 0 1 0
List A 2 2 81 78 4 4/44 4/44 19.50 5.77 20.2 1 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version