Friday, January 23

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के सीजन की शुरुआत इस बार आगामी 9 जनवरी से होने वाली है। जबकि इसके लिए मेगा ऑक्शन बीते 27 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद से ही सभी टीमें बदल गई हैं। लेकिन सभी क्रिकेट फैंस इस आगामी सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए अब बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है। वहीं इस बीच अब WPL 2026 की टिकट को लेकर एक बड़ी अपडेट भी सामने आ रही है।

इस बार WPL 2026 सीजन के सभी मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले हैं। जबकि इस 2026 के सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाने वाला है। लेकिन इस बीच अब बीसीसीआई ने टिकटों के ऑनलाइन टिकट की शुरुआत कब होगी, इसको लेकर एक बड़ा बयान भी जारी कर दिया है।

26 दिसंबर शाम 6 बजे से शुरू होंगी WPL 2026 मैचों की टिकट की बिक्री :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ऑनलाइन टिकटों की शुरुआत आज 26 दिसंबर को शाम 6 बजे से होने वाली है। इसके अलावा इस बार नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में में शुरुआती 11 मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मैच 9 जनवरी से 17 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद फिर प्लेऑफ और फाइनल समेत कुल 11 मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सभी फैंस इस तरह खरीद सकते हैं WPL 2026 मैचों की टिकट :-

इस बीच अब बीसीसीआई की तरफ से महिला प्रीमियर लीग 2026 मैचों की टिकट की जानकारी दे दी गई है। इसके लिए सभी फैंस अब WPL की बेवसाइट www.wplt20.com पर सीधे जाकर अपनी पसंद का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा भी सभी फैंस डिस्ट्रिक ऐप और वेबसाइट पर जाकर भी मैच की टिकट खरीद सकते हैं। लेकिन इस बीच सबसे कम और सबसे महंगी टिकट प्राइस की भी जानकारी दे दी गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version