Tuesday, March 17

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इसके अलावा महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के लिए अभी तक बल्लेबाजी काफी अच्छी रही है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी तीसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 94 रन की शानदार पारी खेली है। इस बार उन्होंने अपनी यह पारी नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए खेली है। आइए वनडे में नंबर-8 या उससे निचले क्रम में सर्वोच्च पारी खेलने वाली महिला बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. ऋचा घोष, साल 2025 :-

इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज ऋचा घोष का नाम आ गया है। क्यूंकि भारतीय टीम ने एक समय 102 रन के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने क्रीज पर आकर भारतीय टीम की पारी को संभाला।

Richa Ghosh
Richa Ghosh

अपनी इस तेज पारी में उन्होंने 77 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उनकी इस तेज पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच में अपने सभी विकेट खोकर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था।

2. नादिन डी क्लर्क, साल 2025 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज नादिन डी क्लर्क का नाम आता है। वहीं जिस मैच में घोष ने कमाल की पारी खेली थी, उसी मैच में ही दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लर्क ने भी काफी अविश्वसनीय पारी खेली थी।

Nadine de Klerk
Nadine de Klerk

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जब 142 के स्कोर पर ही अपना छठा विकेट गंवाया था तब नादिन डी क्लर्क क्रीज पर आई। इस मैच में उन्होंने 54 गेंदों में 84 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 48.5 ओवर में ही जीत दिला दी। इसके अलावा यह यह वनडे में उनकी सर्वोच्च पारी भी बन गई है।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने किया दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य हासिल :-

south africa women cricket team
south africa women cricket team

महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए हासिल कर लिया है। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने साल 2022 ने भी भारतीय महिला टीम के ही खिलाफ 275 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

3. क्लो ट्रायोन, साल 2025 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्लो ट्रायोन का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इसी साल की शुरुआत में कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ शानदार 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में जब ट्रायोन बल्लेबाजी के लिए आईं थी, तब मेहमान टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन था।

Chloe Tryon
Chloe Tryon

इसके बाद उन्होंने एनेरी डर्कसन (104) के साथ मिलकर 112 रन जोड़कर अपनी टीम को इस मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी। वहीं इस मैच में उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए इन रनों को बनाया था। उनकी इस पारी में हमें 4 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version