महिला टी20 वर्ल्ड कप की 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, हरमनप्रीत कौर और एलिसा पेरी भी लिस्ट में शामिल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो चूका है, इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स की गई है। इस कड़ी में हम आपको महिला टी20 विश्व कप 2026 की सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

श्रीलंका की अनुभवी तेज गेंदबाज उदेशिका प्रभोधनी महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने 2024 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में 40 वर्षसे ज्यादा की उम्र में हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस और लंबे करियर का शानदार उदाहरण पेश किया था। हालांकि, 2026 महिला टी20 विश्व कप के लिए घोषित श्रीलंकाई टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है, जिसके चलते उनका विश्व कप सफर 2024 संस्करण के साथ ही समाप्त हो गया।

1. इनोका रणवीरा – 40 वर्ष 123 दिन

श्रीलंका की अनुभवी स्पिन गेंदबाज इनोका रणावीरा महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 40 वर्ष 123 दिन की उम्र में टीम में खेल रही हैं।

अपने अनुभव और निरंतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की है। महिला क्रिकेट में उनका योगदान और उपलब्धियां उन्हें खेल की सबसे अनुभवी और सफल स्पिनरों में शामिल करती हैं।

यह भी पढ़े: यशस्वी जायसवाल के अंतरराष्ट्रीय शतकों की पूरी लिस्ट

2. सूजी बेट्स – 38 वर्ष 278 दिन

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बेट्स भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2024 के महिला टी20 विश्व कप में 38 वर्ष 278 दिन की उम्र में शामिल किया गया है साथ ही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

बेट्स ने अपने अनुभव और बेहतरीन खेल के दम पर न्यूजीलैंड को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे समय से टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही बेट्स महिला क्रिकेट की सबसे सफल और सम्मानित क्रिकेटरों में गिनी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी घोषणा की है कि 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

3. एफी फ्लेचर- 39 वर्ष 96 दिन

वेस्टइंडीज की अनुभवी स्पिनर अफी फ्लेचर महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली संयुक्त रूप से तीसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 39 वर्ष 96 दिन की उम्र में टीम खेल रही हैं। अपने लंबे इंटरनेशनल करियर के दौरान फ्लेचर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभाई है।

अपनी सटीक लाइन-लेंथ और प्रभावी स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली फ्लेचर किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। उनके अनुभव और लगातार प्रदर्शन ने उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में से एक मन जरा हैं।

4. हरमनप्रीत कौर – 37 वर्ष 105 दिन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। महिला टी20 विश्व कप 2026 में 37 वर्ष 105 दिन की उम्र में हिस्सा लिया है। उनकी अगुआई में भारतीय टीम भी ग्रुप स्टेज की चुनौती पार नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

5. एलिसा पेरी – 35 वर्ष 230 दिन

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसा पेरी महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 35 वर्ष 230 दिन की उम्र में हिस्सा लिया है। पेरी कई वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही हैं साथ ही उनके नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की लेटेस्ट न्यूज के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version