WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते हुए आज टूर्नामेंट का 13 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं यह हाई-वोल्टेज मैच आज मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा।
इस मैच में आज मुंबई की टीम जीत हासिल करके अपनी लय को पकड़ना चाहेगी। तभी तो आज से में सभी क्रिकेट फैंस को एक शानदार और रोमांचक मैच की उम्मीद रहेगी। आइए इससे पहले जान लेते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड आंकड़ों, संभावित प्लेइंग XI, और पूछ रिपोर्ट एवं मौसम का हाल कैसा रहेगा।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड :-

विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम के बीच हमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। क्यूंकि इस लीग में इन दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 10 मैचों में हुआ है। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को 5 मैच में जीत मिली है। जबकि दिल्ली की टीम को 4 में जीत हासिल हुई है। तभी तो आज भी हमें इन दोनों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार है :-
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI :- शफ़ाली वर्मा, लिज़ेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मरिज़ाने कैप, निकि प्रसाद, मिनू मणि, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चारानी, नंदनी शर्मा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI :- अमेलिया केर, जी कमालिनी, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृती गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







