Tuesday, March 10

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 इस समय काफी रोमंचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। वहीं आज शनिवार को इस इंडियन क्रिकेट लीग में दो मैच खेले जाने वाले हैं। इसके चलते हुए आज शनिवार शाम, 17 जनवरी 2026 को WPL 2026 का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इसके अलावा यह मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत आज शाम 7:30 बजे से होगी। जबकि इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान आज 7 बजे मैदान पर आएंगे।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

Delhi Capitals women cricket team
Delhi Capitals women cricket team

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला क्रिकेट टीम के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इनमें से 4 मैचों में जीत मिली है। जबकि आरसीबी की टीम को इस दौरान एक मैच में जीत मिली है। इस तरह देखा जाए तो अभी तक आरसीबी की टीम के खिलाफ दिल्ली की टीम का पूरा दबदबा देखने को मिला है।

ऐसी रहने वाली है आज मुंबई की पिच :-

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। क्यूंकि यहां पैट खेलते हुए गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। इसके चलते हुए बल्लेबाज को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। इसके अलावा यहां पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है।

DR. DY Patil Cricket Stadium
DR. DY Patil Cricket Stadium

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर बल्लेबाज होने लग जाते हैं। इसके अलावा रात के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं यहां पर औसत पहली पारी स्कोर 160-170 रन के बीच रहने की उम्मीद है।

ऐसा रहने वाला है आज यहां मौसम :-

आज बुधवार, 17 जनवरी 2026 को नवी मुंबई में मौसम पूरी तरह धूपदार रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Royal Challengers Bangalore women cricket team
Royal Challengers Bangalore women cricket team

लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां मैच बिना किसी मौसम बाधा के पूरे 20 ओवर खेले जाने की उम्मीद है। इसकी अलावा आज कुल मिलाकर हालात बल्लेबाज़ों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित XI) : शेफ़ाली वर्मा, लिज़ेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वुलफ़ार्ट, जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), मारीज़ान काप, निक्की प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिनू मानी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 : स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version