Wednesday, March 4

WPL 2026 के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 7वें मैच में आज Delhi Capitals Women (DCW) और UP Warriorz Women (UPW) के बीच DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच से पहले अंक तालिका में जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमाह रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके अनुसार DY पाटिल स्टेडियम की पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती है और यहां किसी भी लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है।

टॉस के बाद कप्तानों का बयान

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमाह रोड्रिग्स ने कहा कि टीम ने पिछले मैच से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रक्रिया पर टिके रहना चाहते हैं और बिना घबराए सही क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहे हैं। दिल्ली ने इस मुकाबले में पिछले मैच की ही प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है।

वहीं यूपी वॉरियर्स की कप्तान Meg Lanning ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहती थीं, लेकिन अब टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने की तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने यह भी माना कि पिछली हार के बाद टीम के भीतर अच्छी चर्चा हुई है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने डिएंड्रा डॉटिन की जगह क्लोई ट्रायन को मौका दिया है।

DCW vs UPW: DY पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट के मुताबिक DY पाटिल स्टेडियम की यह सतह हार्ड है और घास पूरी तरह हटा दी गई है। सीधे बाउंड्री करीब 66 मीटर की है, जबकि स्क्वायर बाउंड्री 56 मीटर के आसपास है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच है और यहां 200 से ज्यादा का स्कोर भी देखने को मिल सकता है।

DCW vs UPW: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स (DCW): शेफाली वर्मा, लिज़ेल ली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, सिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदिनी शर्मा

यूपी वॉरियर्स (UPW): किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत, क्लोई ट्रायन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। हारने वाली टीम पर दबाव और बढ़ेगा, जबकि जीत दर्ज करने वाली टीम को आगे के मैचों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली का पहले गेंदबाजी करने का फैसला कितना सही साबित होता है।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version