ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी से RCB Women ने UP Warriorz को एकतरफा हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 18वें मुकाबले में RCB Women ने UP Warriorz Women को 8 विकेट से हरा दिया और फाइनल में क्वालीफाई कर लिया। यह मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया, जहाँ RCB Women ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।
UP Warriorz की पारी रही धीमी
पहले बल्लेबाजी करते हुए UP Warriorz Women ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पॉपवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 50 रन जोड़ दिए और मजबूत आधार तैयार किया।
मेग लैनिंग ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। उन्होंने मैदान के दोनों ओर शॉट खेले और रन गति बनाए रखी। दीप्ति शर्मा ने दूसरी ओर जिम्मेदारी से खेलते हुए 43 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा।
हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद UP Warriorz का मिडिल ऑर्डर दबाव में आ गया। एमी जोन्स जल्दी आउट हो गईं। हरलीन देओल ने 14 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। अंतिम ओवरों में विकेट गिरते रहे और टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।
RCB Women की शानदार गेंदबाजी
RCB Women की ओर से नादिन डी क्लर्क ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके और UP Warriorz की कमर तोड़ दी। ग्रेस हैरिस ने भी अहम समय पर 2 विकेट निकाले। लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल को एक एक सफलता मिली।
अंतिम पांच ओवरों में RCB की सधी हुई गेंदबाजी के कारण UP Warriorz सिर्फ 32 रन ही जोड़ सकी।
RCB ने किया तेज रन चेज, 13.1 ओवरों में दर्ज की जीत
144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB Women ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली और इस मुकाबले को एकतरफा कर दिया। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और UP Warriorz को 41 गेंदें शेष रहते हुए हराया।
ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए और रन गति लगातार तेज रखी। दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे।
WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







