Most sixes For Women’s Premier League: महिला क्रिकेट लीग(WPL) ने हाल के वर्षों में अपनी नई पहचान बनाई है। अब यह खेल सिर्फ तकनीक, धैर्य और सधी हुई बल्लेबाज़ी तक सीमित नहीं रहा है। 2023 से 2025 के बीच महिला क्रिकेट में जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाज़ी और लंबे शॉट्स देखने को मिले हैं, उसने खेल की दिशा ही बदल दी है। टी20 लीग्स और अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला बल्लेबाज़ों ने यह साबित कर दिया है कि ताक़तवर शॉट्स के मामले में वे पुरुषों से कम नहीं हैं। इस दौर में कुछ खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल और सिक्स हिटिंग से दर्शकों को चौंकाया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन पाँच महिला बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने WPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
ये टॉप 5 महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने WPL में सबसे ज्यदा छक्के जड़े हैं
5. किरण नवगिरे- UP Warriorz Women (2023-2025)
पाँचवें स्थान पर किरण नवगिरे हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी ताक़तवर बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा है। 24 छक्कों के साथ उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि भविष्य में वे महिला क्रिकेट की बड़ी पावर हिटर्स में गिनी जा सकती हैं। उनके शॉट्स में आत्मविश्वास और ताक़त साफ झलकती है, जो दर्शकों के लिए खास रोमांच लेकर आती है।
4. एलिस पेरी- RCB-W (2023-2025)
एलिस पेरी को लंबे समय से तकनीकी रूप से मज़बूत बल्लेबाज़ माना जाता रहा है, लेकिन इस दौर में उनके खेल में आक्रामकता का नया रूप देखने को मिला है। 25 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल होना यह दर्शाता है कि वे हालात के अनुसार अपने खेल को ढालने में माहिर हैं। उनका अनुभव और निरंतर प्रदर्शन टीम को स्थिरता और आत्मविश्वास दोनों प्रदान करता है।
3. एश्ले गार्डनर- Gujarat Giants Women (2023-2025)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने मिडिल ऑर्डर में अपनी पावर हिटिंग से खास पहचान बनाई है। 25 मैचों में 26 छक्के लगाकर उन्होंने दिखाया है कि वे सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी मैच जिता सकती हैं। दबाव के क्षणों में बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता टीम को मज़बूती देती है और स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाती है।
2. ऋचा घोष- RCB-W (2023-2025)
दूसरे नंबर पर ऋचा घोष का नाम आता है, जो अपने विस्फोटक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। 26 मुकाबलों में 30 छक्के इस बात का प्रमाण हैं कि वे मैदान पर आते ही मैच की गति बदल सकती हैं। विकेट के पीछे की ज़िम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बल्ले से उनका योगदान भी बेहद प्रभावशाली रहता है। आख़िरी ओवरों में उनके लंबे शॉट्स विरोधी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं।
1. शेफाली वर्मा- DC-w(2023-2025)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम की स्टार युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा हैं, जिनकी बल्लेबाज़ी में न डर है और न ही झिझक। 27 मैचों में उन्होंने 49 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक सोच को साबित किया है। उनका तेज़ स्ट्राइक रेट और पावरप्ले में लगातार बड़े शॉट खेलना गेंदबाज़ों को तुरंत बैकफुट पर धकेल देता है। शेफाली का खेल दर्शाता है कि वे हर गेंद को बाउंड्री का मौका मानती हैं, और यही उन्हें सबसे ख़तरनाक ओपनर्स में शामिल करता है।
इन टॉप 5 महिला खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि महिला क्रिकेट अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जहाँ पहले सधी हुई बल्लेबाज़ी को प्राथमिकता दी जाती थी, अब वह पुरषों के समान आक्रामकता, ताक़त और तेज़ रन बनाने में निपुन हो गई हैं। आने वाले समय में महिला क्रिकेट में छक्कों की गूंज और तेज़ सुनाई देगी, जिससे यह खेल और भी ज़्यादा रोमांचक बनता रहा है। आज के समय में WPL भी काफ़ी पसंद की जाने वाली लीग बन गयी है।







