Tuesday, June 16

महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने बहुत ही कम समय में महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप महिला क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया है कि रोमांच और प्रतिस्पर्धा के मामले में यह लीग किसी से कम नहीं है। WPL में खेली गई कई ऐतिहासिक व्यक्तिगत पारियाँ आज भी क्रिकेट प्रेमियों के ज़ेहन में ताज़ा हैं। इस आर्टिकल में हम आपको  महिला प्रीमियर लीग की टॉप 7 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों के बारे में बताएंगे।

ये हैं WPL में धमाकेदार पारियाँ खेलने वाली टॉप 7 प्लेयर्स की लिस्ट

7. ताहलिया मैकग्राथ- 90* (UP वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2023)

तालिया मैकग्राथ ने 7 मार्च 2023 को DY पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 90 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ बनाई। 50 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों के साथ खेली गई इस पारी का स्ट्राइक रेट 180 रहा, जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया।

6. मेग लैनिंग- 92 (दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, 2025)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने 7 मार्च 2025 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी खेली। 57 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्का के साथ उन्होंने क्लासिक क्रिकेटिंग शॉट्स का प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को मज़बूत प्रदान करने में सफ़ल रहीं।

5. हरमनप्रीत कौर- 95* (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, 2024)

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 मार्च 2024 को दिल्ली में 95 रन की नाबाद पारी खेली। 48 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के लगाकर उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह पारी उनके नेतृत्व कौशल और बड़े मैचों में जिम्मेदारी लेने की क्षमता को दर्शाती है।

4. बेथ मूनी- 96* (गुजरात जायंट्स बनाम UP वॉरियर्स, 2025)

बेथ मूनी ने 3 मार्च 2025 को लखनऊ में खेली गई नाबाद 96 रन की पारी से अपनी निरंतरता साबित की। 87 गेंदों में 17 चौकों की मदद से उन्होंने टीम को संभालकर आगे बढ़ाया। 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ मूनी ने यह दिखाया कि संयमित बल्लेबाज़ी भी T20 क्रिकेट में कितनी प्रभावशाली हो सकती है।

3. एलिसा हीली- 96* (UP वॉरियर्स बनाम RCB महिला, 2023)

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने 10 मार्च 2023 को RCB महिला टीम के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाकर अपनी तकनीकी मजबूती का परिचय दिया। 47 गेंदों में खेली गई इस पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाए। उनकी बल्लेबाज़ी में ताकत से ज़्यादा संतुलन और सटीक टाइमिंग देखने को मिली, जिससे UP वॉरियर्स को मजबूत शुरुआत मिली।

2. सोफी डिवाइन- 99 (RCB महिला बनाम गुजरात जायंट्स, 2023)

सोफी डिवाइन की 99 रन की विस्फोटक पारी WPL की सबसे तेज़ और खतरनाक पारियों में गिनी जाती है। 18 मार्च 2023 को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में उन्होंने मात्र 36 गेंदों पर यह कारनामा किया। 9 चौकों और 8 छक्कों से सजी इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 275 रहा। इस तूफानी बल्लेबाज़ी ने गुजरात जायंट्स के गेंदबाज़ों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

1. जॉर्जिया वोल- 99* (UP वॉरियर्स बनाम RCB महिला, 2025)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च स्कोर ग्रेस वोल के नाम दर्ज है। उन्होंने 8 मार्च 2025 को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के खिलाफ नाबाद 99 रन बनाकर सभी का ध्यान अपने तरफ़ आकर्षित किया। 56 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 176 से अधिक रहा, जिससे साफ झलकता है कि उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version