WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 इस समय पूरे रोमांच पर चल रहा है। इसके चलते हुए आज 13 जनवरी 2026 को इस टूर्नामेंट का छठा मुकाबला डॉक्टर डी.वाई. पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला जाने वाला है। आज यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा आज यह मैच इस टूर्नामेंट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां पिछले सीजन में गुजरात जाइंट्स की टीम पर अपना दबदबा बनाया था। इसके चलते हुए अब इस सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम बदले के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं इस साल उनके बल्लेबाजों की फॉर्म भी काफी शानदार है। तभी तो आज ऐसे में दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग और कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

mumbai indians
mumbai indians

विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में मुंबई इंडियंस महिला टीम का पलड़ा एक तरफा रहा है। क्यूंकि अभी तक इस लीग में इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन सभी मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है। लेकिन आज के इस मैच में गुजरात की टीम मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पिच रिपोर्ट :-

डॉक्टर डी.वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। जिसके चलते हुए हमें आज यहां पर एक बड़ा स्कोर देखन को मिल सकता है।

DR. DY Patil Cricket Stadium
DR. DY Patil Cricket Stadium

लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है। वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होते नजर आते हैं। इसके अलावा रात के मैच में ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। इसके चलते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। जबकि यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165-175 रन के आसपास रहा है।

ऐसा रहेगा आज मौसम :-

आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को नवी मुंबई में मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। क्यूंकि आज यहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि मैच के दौरान आसमान घने बादलों से ढका रह सकता है।

Ashleigh Gardner
Ashleigh Gardner

लेकिन फिर भी आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं आज यहां पर हवा की रफ्तार लगभग 11 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां वायुदाब 1014 mb रहेगा। वहीं आज कुल मिलाकर मौसम मैच में किसी बड़ी रुकावट का कारण नहीं बनने वाला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-

गुजरात जायंट्स : एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.

मुंबई इंडियंस : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version