Sunday, February 1

Most Sixes in the History of WPL by Players: WPL का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था और इस टूर्नामेंट की पहली चैंपियन मुंबई इंडियंस वीमेंस टीम बनी थी। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दूसरे सीजन में जबरजस्त प्रदर्शन करते हुए वीमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टूर्नामेंट का तीसरा सीजन 14 फरवरी से शुरू हो रहा है और इस रोमांचक लीग को लेकर क्रिकेट फैंस काफी एक्साइटेड है। 

साल 2023 से लेकर अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्डस बने हैं फिर चाहे वो बल्लेबाज हों या फिर गेंदबाज सभी ने अपनी-अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन क्या आपको पता है कि वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है ? अगर नहीं तो आइए जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारें में जिन्होंने WPL इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।  

WPL इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी | Most Sixes in the History of WPL by Players 

5. एलिस कैप्सी – 16

Most Sixes in the History of WPL by Players 
Most Sixes in the History of WPL by Players/Getty Images

इंग्लैंड की धाकड़ बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस कैप्सी वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का मामले में 5वें स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 17 मैचों की 15 पारियों में 16 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इतने ही मैचों में 136.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन भी बनाए हैं।  

4. ग्रेस मार्गरेट हैरिस – 16 

Most Sixes in the History of WPL by Players 
Grace Harris- Most Sixes in the History of WPL by Players/Getty Images

31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस वीमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वारीयर्ज की तरफ से खेलती हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 14 मैचों में कुल 16 छक्के लगाए हैं। हैरिस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 13 पारियों में 150.90 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 418 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन रहा है।   

3. ऋचा घोष – 17 

Most Sixes in the History of WPL by Players 
Richa Ghosh – Most Sixes in the History of WPL by Players /Getty Images

भारत की दिग्गज खिलाड़ी ऋचा घोष वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आती हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 18 मैचों की 17 पारियों में 17 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा ऋचा ने आरसीबी के लिए 139.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 395 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 62 रन है। 

2. सोफी डिवाइन – 20 

Most Sixes in the History of WPL by Players 
Sophie Devine – Most Sixes in the History of WPL by Players /Getty Images

ऑस्ट्रेलिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक सोफिया डिवाइन (Sophie Devine) के नाम वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन अगर बात करें वीमेंस प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन की, तो उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 18 मुकाबलों में 153.43 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 20 छक्के निकले हैं। 

1. शेफाली वर्मा – 33 

Most Sixes in the History of WPL by Players 
Shefali Verma -Most Sixes in the History of WPL by Players/Getty Images

WPL इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत की शेफाली वर्मा के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाली धाकड़ बल्लेबाज शेफाली (Shefali Verma) ने 18 मुकाबले खेलते हुए कुल 20 छक्के लगाए हैं। यहीं नहीं उनके बल्ले से 156.85 की स्ट्राइक रेट से 309 रन भी निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने WPL 2023 में भी 13 छक्के लगाए हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

WPL में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं?

भारत की शेफाली वर्मा ने WPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। शेफाली ने 18 मैचों में 33 छक्के लगाए हैं।

डब्ल्यूपीएल की सिक्सर किंग कौन है?

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने डब्ल्यूपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के (13) लगाए हैं। 2024 में, शैफाली वर्मा 20 छक्कों के साथ लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं।

WPL में किस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं?

दिल्ली महिला टीम ने 2023 सीजन के दौरान 9 मैचों में रिकॉर्ड 43 छक्के लगाए। बैंगलोर 8 मैचों में 36 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है।

WPL का सबसे लम्बा छक्का कौन सा है?

बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा छक्का लगाया है। डिवाइन ने 2023 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी की तनुजा कंवर के खिलाफ 94 मीटर का छक्का लगाया था।

 Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version