Thursday, March 19

भारतीय वीमेंस टीम ने पिछले साल के अंत में घर में खेले गए वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रच दिया था। इस जीत के साथ ही वीमेंस क्रिकेट ने वह कारनामा कर दिखाया है, जिसका बहुत सालों से इंतज़ार था। अब वीमेंस क्रिकेट को और भी ज़्यादा दिलचस्पी के साथ देखा जाएगा।

वीमेंस क्रिकेट का टी20 टूर्नामेंट, वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई में हो रही है। यह टूर्नामेंट एक महीने तक चलेगा और इसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा, जिसमें नवी मुंबई और वडोदरा शामिल हैं। एक महीने तक चलने वाली इस लीग में 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार टीमें काफ़ी बदली-बदली सी दिखेंगी, क्योंकि इस साल मेगा ऑक्शन हुआ था और कई खिलाड़ी दूसरी टीमों में खेलते हुए दिखाई देंगी।

पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस वीमेंस और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस के बीच खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है।

WPL में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Mumbai indians Womens Vs Royal Challengers Banglore Womens Head To Head In WPL
Mumbai indians Womens Vs Royal Challengers Banglore Womens Head To Head In WPL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस और मुंबई इंडियंस वीमेंस के बीच अगर हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात की जाए, तो इसमें एमआई की टीम आरसीबी के ऊपर भारी पड़ती हुई दिखती है। दोनों टीमों ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 बार मुंबई ने और 3 बार बैंगलोर ने बाज़ी मारी है।

MI-W RCB-W
7 Match 7
4 Won 3
3 Lost 4
0 No Result  0

डॉ. डी. वाई. पाटिल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में मुंबई और बैंगलोर के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें एमआई की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

MI-W
RCB-W
1 Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 No Result  0

मुंबई इंडियंस वीमेंस के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर

वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस वीमेंस का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 188/9 रन है, जो उन्होंने साल 2024 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 113 रन है, जो एमआई ने साल 2024 में दिल्ली में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 188/9
लोवेस्ट स्कोर 113 /10

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर

वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस का मुंबई इंडियंस वीमेंस के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 199/3 रन है, जो उन्होंने साल 2024 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 125/9 रन है, जो आरसीबी ने साल 2024 में डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 283/1
लोवेस्ट स्कोर 92/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version