History of WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं WPL 2026 के सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है। क्यूंकि अभी तक मुंबई की टीम को इस सीजन में 4 मुकाबलो में से 2 में जीत मिली है। इस सीजन में उन्होंने बीती 13 जनवरी को गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ 193 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा यह WPL इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य भी बन गया था। आइए अब ऐसे में WPL में सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्यों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. RCB – 202 रन बनाम GG, साल 2025 :-
इस सूची में पहले पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2025 के सीजन में गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 202 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था। तब इस टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी।

इस मैच में GG की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एशले गार्डनर (79*) और बेथ मूनी (56) की शानदार पारियों की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसक बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने अपनी बल्लेबाज ऋचा घोष (64*) और एलिस पेरी (57) की शानदार पारियों की मदद से 18.3 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
2. MI – 193 रन बनाम GG, साल 2026 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2026 सीजन के छठे मैच में गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 193 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में मुंबई की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।

वहीं इस मैच में GG की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी बल्लेबाज जॉर्जिया वेयरहैम (43*), भारती फुलमाली (36*) और कनिका आहूजा (35) की पारियों की मदद से 5 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर (71*), अमनजोत कौर (40) की शानदार पारियों के चलते हुए केवल 3 विकेट गंवा कर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
3. MI – 191 रन बनाम GG, साल 2024 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2024 सीजन के 16वें मैच में गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 191 रन का लक्ष्य केवल 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए GG की टीम ने अपनी बल्लेबाज दयालन हेमलता (64) और बेथ मूनी (66) की पारियों की मदद से 7 विकेट खोकर 190 रन का स्कोर खड़ा कर पाई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में MI की टीम ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर (95*) और यास्तिका भाटिया (49) की शानदार पारियों की मदद से 19.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
4. RCB – 189 रन बनाम GG, साल 2023 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2023 सीजन के 16वें मैच में गुजरात जाइंट्स की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 189 रन के लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए GG की टीम ने अपनी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट (68) और एशले गार्डनर (41) की पारियों की मदद से 4 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा कर पाई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने अपनी बल्लेबाज सोफी डिवाइन (99) और स्मृति मंधाना (37) की शानदार पारियों की मदद से केवल 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







