Saturday, March 21

History of WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। इस बीच WPL 2026 सीजन के छठे मैच में गुजरात जायंट्स की महिला क्रिकेट टीम को मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में गुजरात जाइंट्स की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में उनके किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया था। इसके चलते हुए अब ऐसे में यह WPL इतिहास में बिना किसी व्यक्तिगत अर्धशतक के बनाया गया सबसे बड़ा टीम स्कोर भी बन गया है। वहीं अब ऐसे में आइए बिना अर्धशतक के बने सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. GG – 192/5 बनाम MI, साल 2026 :-

इस मैच में टॉस को हारने के बाद गुजरात की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। तब पहले बल्लेबाजी करते हुए GG की टीम का 22 रन के कुल स्कोर पर पहला विकेट गिरा था। इसके बाद उनकी बल्लेबाज बेथ मूनी (33), जॉर्जिया वेयरहैम (43*) और कनिका आहूजा (35) ने अपनी टीम के लिए काफी उपयोगी पारियां खेली थी।

Gujarat Giants women cricket team
Gujarat Giants women cricket team

इसके बाद उनकी बल्लेबाज वेयरहैम और भारती फुलमाली ने छठे विकेट के लिए नाबाद 56 रन अहम साझेदारी की थी। इसके चलते हुए तब इन दोनों ने टीम का स्कोर 192/5 रन तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

2. RCB – 180/8 बनाम GG, साल 2024 :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने साल 2024 सीजन के 13वें मैच में GG की टीम के खिलाफ खेलते हुए बिना किसी व्यक्तिगत अर्धशतक के 180/8 का स्कोरखड़ा किया था। वहीं इस मैच में GG की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी (85*) और लौरा वोल्वार्ड्ट (76) की शानदार पारियों की मदद से 199/5 का स्कोर खड़ा किया था।

Royal Challengers Bangalore women cricket team
Royal Challengers Bangalore women cricket team

इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम अपने बल्लेबाज जॉर्जिया वेयरहैम (48) और ऋचा घोष (30) की पारियों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर केवल 180 रन ही बना पाई थी। इसके बाद वह इस मैच को 19 रनों से हार गई थी।

3. UPW – 180 बनाम RCB, साल 2025 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर यूपी वारियर्स की महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि WPL 2025 सीजन के 9वें मैच में आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए यूपी वारियर्स की टीम बिना अर्धशतक के 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

UP Warriors women cricket team
UP Warriors women cricket team

वहीं इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिस पेरी (90) और डैनी व्याट-हॉज (57) की शानदार पारियों की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में UP की महिला टीम अपने बल्लेबाज सोफी एक्लेस्टोन (33) और श्वेता सहरावत (31) की पारियों के चलते हुए 180 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में UPW की टीम ने उस मैच को जीत लिया था।

4. GG – 169/6 बनाम UPW, साल 2023 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर गुजरात जाइंट्स की महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने WPL 2023 सीजन के तीसरे मैच में यूपी वारियर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए बिना किसी व्यक्तिगत अर्धशतक के 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई थी।

Gujarat Giants women cricket team
Gujarat Giants women cricket team

इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरलीन देओल (46) और एशले गार्डनर (25) की पारियों की मदद से 169/6 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में यूपी वारियर्स की टीम ने अपने बल्लेबाज ग्रेस हैरिस (59*) और किरण नवगिरे (53) की पारियों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version