Thursday, March 12

WPL 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है, जिससे महिला क्रिकेट फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह टूर्नामेंट 9 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 5 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। फैंस लंबे समय से इसके शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे।

ऑक्शन के दिन ही बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का भी औपचारिक ऐलान कर दिया था। इस लीग में कुल 5 टीमें आपस में भिड़ेंगी। WPL 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जायेगा और इसका इसका फाइनल 5 फ़रवरी को वडोदरा में 7:30 PM से खेला जाएगा।

WPL 2026 की सभी टीमें

  1. दिल्ली कैपिटल्स
  2. गुजरात जायंट्स
  3. मुंबई इंडियंस
  4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला
  5. यूपी वॉरियर्ज

WPL 2026 मैच वेन्यू

  • नवी मुंबई
  • वडोदरा

WPL 2026 नॉकआउट शेड्यूल

मैच संख्या तारीख मैच स्थान समय (IST)
21 3 फरवरी TBA बनाम TBA वडोदरा 7:30 PM
22 5 फरवरी WPL फाइनल 2026: TBA बनाम TBA वडोदरा 7:30 PM

भारत में WPL 2026 के मैच लाइव कैसे देखें

भारत में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक टीवी पर इस टूर्नामेंट का आनंद ले सकते हैं। इस बार के आईपीएल में बहुत सी भाषाओं में कमेंट्री का भी आनंद ले सकते है। जो आपको आपके क्षेत्रीय टोन से जोड़ेगा।

WPL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

WPL 2026 के मैचों को फैंस JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको को सब्सक्रिप्शन लेना जरुरी हैं।

WPL 2026 फ्री में कहाँ देखें

WPL के अगर आपको मुकाबले देखने हैं तो आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी आप WPL 2026 के मुकाबले JioHotstar पर फ्री में 5 मिनट तक देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version