Sunday, March 22

 

Google News Sports Digest HindiWPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 से ठीक पहले आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि अपनी चोट के चलते हुए टीम की स्टार खिलाड़ी आशा शोभना लीग से बाहर हो गई हैं। उनके बाहर हो जाने के बाद अब आरसीबी की टीम ने उनकी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से हो रही है।

Asha Shobhana
image source via getty images

इस बार टूर्नामेंट (WPL 2025) के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आमने-सामने होने वाली हैं। लेकिन अब इसके शुरू होने से ठीक पहले ही आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी टीम की स्टार गेंदबाज आशा सोभना अपनी चोट के चलते हुए इस (WPL 2025) पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई हैं। उनकी जगह पर अब आरसीबी ने नुजहत परवीन को टीम में जगह दी है।

Asha Shobhana
image source via getty images

आरसीबी की टीम ने गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि, “हमारी स्टार गेंदबाज और चैंपियन ऑलराउंडर आशा सोभना डब्ल्यूपीएल 2025 (WPL 2025) से बाहर हो गई है। क्यूंकि उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई है। इसके बाद अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज नुजहत परवीन को उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।”

WPL 2025 आशा सोभना का WPL में प्रदर्शन :-

भारत की स्टार महिला गेंदबाज आशा सोभना ने आरसीबी की टीम के लिए वीमेंस प्रीमियर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने आरसीबी टीम के लिए 15 मैच खेले थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए 17 विकेट हासिल किए थे। उस सीजन में 22 रन देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।

Asha Shobhana
image source via getty images

इसके अलावा अब अगर भारतीय टीम में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक टीम टीम इंडिया के लिए 6 टी20 मैचों में खेलते हुए 6 विकेट ही लिए हैं। जबकि उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं।

आज से होगा वीमेंस प्रीमियर लीग का आगाज :-

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट (WPL 2025) का फाइनल मैच 15 मार्च को मुंबई में खेला जाने वाला है।

Asha Shobhana
image source via getty images

इसके अलावा लीग के सभी मुकाबले बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम, वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि एलिमिनेटर मैच भी मुंबई में खेला जाएगा। यह (WPL 2025) एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को खेला जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version