WPL 2025, MIW vs DCW: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुमाबी इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी जोड़ी मैग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 14.3 ओवरों में ही जीत दिला दी। मैग लेनिंग ने 49 गेंदों में 9 चौके की मदद से 60 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली।
शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लेनिंग ने दिलाई तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लेनिंग ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 28 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन बनाए, तो वहीं मैग लेनिंग ने नाबाद रहते हुए 49 गेंदों में 60 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली। दिल्ली कैपिटल की टीम ने 14.3 ओवर में 124 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने की थी पहले बल्लेबाजी

वीमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 124 रनों का टारगेट खड़ा किया। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम से इस मुकाबले में हेली मैथ्यूज (25 गेंद, 22 रन) और कप्तान हरमन प्रीत कौर(16 गेंद, 22 रन) के आलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके।
जेस जोनसन और मिन्नी मनु ने की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज जेस जोनसन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं मिन्नी मनी ने 3 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 17 रन खर्च करते हुए 3 अहम विकेट अपने नाम किए।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







