Saturday, March 21

Irfan Pathan Networth: इरफान पठान की कहानी संघर्ष, समर्पण, और सफलता की मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाया और आज वे एक सफल और सम्मानित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। आइए जानते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की नेटवर्थ कितनी है? 

कौन हैं इरफान पठान?

Irfan Pathan Networth
Irfan Pathan/Getty Images

इरफान पठान का जन्म 27 अक्टूबर 1984 को गुजरात के बड़ौदा में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता मस्जिद में मौलवी थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इरफान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान मस्जिद की छत पर क्रिकेट खेलते थे। संसाधनों की कमी के कारण, वे सेकेंड हैंड क्रिकेट उपकरणों का उपयोग करते थे। 

इरफान के पिता ने 28 नवंबर 2003 को बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, इसलिए वे सेकेंड हैंड सामान की दुकान से दोनों भाइयों को जूते और बल्ला दिलाते थे। इरफान ने 4 फरवरी 2016 को सफा बेग से मक्का में शादी की। उनका एक बेटा है, जिसने हाल ही में स्कूल स्पोर्ट्स डे इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। 

क्रिकेट करियर की शुरुआत कब की?

Irfan Pathan Networth
Irfan Pathan Networth/Getty Images

इरफान ने 13 साल की उम्र में जूनियर क्रिकेट में कदम रखा और बड़ौदा की अंडर-14, अंडर-15, अंडर-16, और अंडर-19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनके उम्दा प्रदर्शन के चलते उन्हें भारत की अंडर-15 टीम में भी शामिल किया गया। बता दें कि, साल 2003 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 

अंतरराष्ट्रीय करियर और उपलब्धियां

इरफान ने अपने करियर में 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने के अलावा अपने बल्लेबाजी से योगदान देते हुए 1105 रन बनाए हैं। वनडे में, उन्होंने 120 मैचों में 173 विकेट और 1544 रन बनाए तो वहीं टी20I में, उन्होंने 24 मैचों में 28 विकेट हासिल किए थे। गौरतलब हो कि, जनवरी 2006 में, उन्होंने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। 

BCCI पेंशन और अन्य सुविधाएं

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, इरफान पठान को हर महीने 60,000 रुपये पेंशन मिलती है, क्योंकि उन्होंने 5 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा, उन्हें 10 लाख रुपये तक कीमेडिकल की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। 

इरफान पठान की नेटवर्थ कितनी है?

Irfan Pathan Networth
Irfan Pathan Networth/Getty Images

इरफान का बचपन गरीबी में बीता, लेकिन आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वे कमेंट्री, विज्ञापन, और कोचिंग से भी खूब सारा कमाई करते हैं। बता दें कि, उनकी खुद की क्रिकेट अकादमी भी है। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version