Tuesday, March 10

WPL 2026: वडोदरा लेग शुरू होने से पहले जानिए सभी टीमों की पॉइंट्स टेबल स्थिति

महिला प्रीमियर लीग 2026 में अब तक कुल 11 मैच खेले जा चुके हैं। सभी मैच एक ही ग्राउंड, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए हैं। बाकी के सभी 11 मुकाबले वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस वेन्यू पर मैच शुरू होने से पहले, इस बार के WPL में मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर एक नज़र डालते हैं कि कौन-सी टीमें पॉइंट्स टेबल पर कहां खड़ी हैं। WPL के चौथे सीज़न का आग़ाज़ डब्ल्यूपीएल 2026 (WPL 2026) का 9 जनवरी को हुआ था। इस लीग का खिताबी फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहला मैच 19 जनवरी को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

WPL 2026 के 11 मुकाबलों में मौजूदा अंक तालिका पर एक नज़र

महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में 11 मैचों के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है, जिसने अब तक अपने सभी मुकाबले (चार मैच) जीते हैं। मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में शामिल है, जिसने पांच में से दो मैच जीते हैं। गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है, जिसने चार में से दो मैच जीते हैं। यूपी वारियर्स चौथे स्थान पर है, जिसने भी पांच में से दो मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टेबल में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर खड़ी है।

पर्पल कैप और ऑरेंज कैप प्लेयर की रेस में कौन है आगे

पर्पल कैप की रेस में मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर सबसे आगे हैं। उन्होंने 7.35 की इकॉनमी रेट से 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में नंदनी शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल फीबी लिचफील्ड सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 42.20 की औसत से 211 रन बनाए हैं, जिसमें दो फिफ्टी शामिल हैं। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में लिचफील्ड का हाईएस्ट स्कोर 78 रन है। इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर हैं और कौर ने 199 रन बनाए हैं। इस WPL में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 74 रन है।

WPL 2026 वडोदरा में खेले जाने वाले मैचों का विवरण
  • 19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 22 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
  • 24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
  • 27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
  • 29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स
  • 30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
  • 1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स
  • 3 फरवरी: एलिमिनेटर मैच
  • 5 फरवरी: फाइनल मैच

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version