Thursday, March 19

भारतीय वीमेंस टीम ने पिछले साल के अंत में घर में खेले गए वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रच दिया था। इस जीत के साथ ही वीमेंस क्रिकेट ने वह कारनामा कर दिखाया है, जिसका बहुत सालों से इंतज़ार था। अब वीमेंस क्रिकेट को और भी ज़्यादा दिलचस्पी के साथ देखा जाएगा।

वीमेंस क्रिकेट का टी20 टूर्नामेंट, वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई में हो रही है। यह टूर्नामेंट एक महीने तक चलेगा और इसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा, जिसमें नवी मुंबई और वडोदरा शामिल हैं। एक महीने तक चलने वाली इस लीग में 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार टीमें काफ़ी बदली-बदली सी दिखेंगी, क्योंकि इस साल मेगा ऑक्शन हुआ था और कई खिलाड़ी दूसरी टीमों में खेलते हुए दिखाई देंगी।

पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस वीमेंस और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले वीमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडिस जैसी हस्तियां परफॉर्म करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इनके अलावा इस सेरेमनी में और कौन स्टार्स आएंगे और आप इसे कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

WPL 2026 सेरेमनी में कौन-कौन करेगा परफॉर्म?

WPL 2026 Opening Ceremony All Details
WPL 2026 Opening Ceremony All Details

वीमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हनी सिंह अपने लोकप्रिय गानों से फैंस को एंटरटेन करेंगे। उसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी डांस शो करेंगी और उसके बाद आख़िर में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू महिला सशक्तिकरण पर स्पीच देंगी और प्रोग्राम को ख़त्म करेंगी।

कितने बजे होगी WPL 2026 सेरेमनी की शुरुआत?

वीमेंस प्रीमियर लीग की सेरेमनी की शुरुआत शाम 6:45 बजे होगी और फैंस के लिए स्टेडियम में एंट्री शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाएगी।

WPL 2026 सेरेमनी कैसे और कहाँ देखें लाइव?

डब्ल्यूपीएल सेरेमनी को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। शुरुआती 5 मिनट आप इसे फ्री में देख सकते हैं उसके बाद आपको जिओहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

वीमेंस प्रीमियर लीग की सेरेमनी में कई बड़े चेहरे भी दिखेंगे। इसमें बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास, आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह, डब्ल्यूपीएल चेयरमैन जयेश जॉर्ज मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अन्य कई बड़े बीसीसीआई के ऑफिस बेयरर्स भी मौजूद रहेंगे और कई बड़े प्लेयर्स भी शामिल हो सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version