Saturday, June 20

WPL 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी प्लेयर रिटेंशन लिस्ट जरी कर दी है। हर टीम्स को ज्यदा से ज्यदा 5 खिलाड़ी रिटेन करने की करने का अधिकार प्राप्त है। मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने सभी पांच स्लॉट को फुल करते हुए 5 शानदार महिला खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। इस लिस्ट भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। इस बार कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। मुंबई ने हरमनप्रीत कौ, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, नैट-साइवर ब्रंट और जी कमलिनी को इस बार टीम में रिटेन किया है। WPL 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को आयोजित होना है।

BCCI ने ऑक्शन के लिए सभी टीमों का ऑक्शन पर्स इस बार 15 करोड़ रुपये तय किया है, रिटेंशन के लिए अलग-अलग रकम तय की थी। पहले रिटेंशन को 3.5 करोड़, दूसरे रिटेंशन के लिए 2.5 करोड़, तीसरे रिटेंशन के लिए 1.75 करोड़, चौथे रिटेंशन के लिए एक करोड़ और अगर कोई टीम पांचवां खिलाड़ी रिटेन करती है, तो उसका कम से कम प्राइस 50 लाख रुपये तक होना चाहिए।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के MI की रिटेंशन लिस्ट

इस बात से क्रिकेट फैंस को काफी ताजूब हुआ है कि मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को पहला रिटेंशन नहीं बनाया, नैट साइवर ब्रंट को MI ने सबसे पहले रिटेन करते हुए 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि हरमनप्रीत कौर को MI 2.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हेली मैथ्यूज को 1.75 करोड़ और मुंबई ने भारत की स्टार ऑलराउंडर अमनजोत कौर को 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, कौर ने 2025 महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थी। मुंबई ने 17 वर्षीय जी कमलिनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी रिटेन किया है, जिन्हें 50 लाख रुपये खरीदा है।

नैट साइवर ब्रंट– 3.50 करोड़
हरमनप्रीत कौर– 2.50 करोड़
हेली मैथ्यूज– 1.75 करोड़
अमनजोत कौर– 1 करोड़
जी कमलिनी– 50 लाख

WPL में दो बार की चैंपियन बन चुकी है MI टीम

मुंबई इंडियंस ने 2 बार WPL का खिताब जीता है। साल 2023 और 2025 में वीमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी थी। 2025 WPL के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग में अपनी जीत दर्ज की थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version